Skip to main content

ताजा खबर

“अपने बेटे, भाई, पति, पिता और दोस्तों को शिक्षित करें….”- कोलकाता कांड को लेकर SKY की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल

अपने बेटे भाई पति पिता और दोस्तों को शिक्षित करें- कोलकाता कांड को लेकर SKY की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल
Suryakumar Yadav (Image Credit- X)

Suryakumar yadav Insta story went viral: भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी इस वक्त काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी ये स्टोरी हाल ही में कोलकाता में हुई गैंगरेप हत्यकांड से जुड़ी हुई है। पूरा देश कोलकाता में एक डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि इस मामले पर देश के कई क्रिकेटर्स ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। हरभजन सिंह के बाद SKY इस घटना के बारे में बोलने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं।

सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल

इस मामले पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए एक नसीहत परिवार वालों को दी है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अपनी बेटी की रक्षा करने से ज्यादा उचित है कि आप अपने बेटे, भाई, पति, पिता और दोस्तों को शिक्षित करें।सूर्यकुमार यादव ने रविवार 18 अगस्त को एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट की, जिसमें लिखा था, “प्रोटेक्ट योर डॉटर” इसके मायने हैं कि अपनी बेटी की बचाओ…

हालांकि, उन्होंने इस लाइन को काटा है और नीचे लिखा है कि अपने बेटे को शिक्षित करो…अपने भाइयों को शिक्षित करो, अपने पिता, पति और दोस्तों को शिक्षित करो…सूर्या का सीधा साफ कहना है कि जब तक आप अपने बेटे और भाइयों को शिक्षित नहीं करेंगे, तब तक ऐसा होता रहेगा…बेटियों को बचाने की जरूरत नहीं है, बल्कि लोगों को शिक्षित करने की जरूरत है।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की बात करें तो वे जल्द ही बूची बाबू टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। SKY ने कहा है कि वे भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। हालांकि वो तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं, लेकिन वनडे इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है, जितना उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में किया है। उन्हें इस दोनों फॉर्मेट से टीम से ड्रॉप किया जा चुका है।

ऐसे में उनका ध्यान अब टी20 टीम की कप्तानी हासिल करने के बाद वनडे और टेस्ट टीम में वापसी करने पर है, जो मुश्किल है, लेकिन वे आने वाले समय में घरेलू क्रिकेट खेलकर वनडे और टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं।

Suryakumar yadav Insta story went viral

“अपने बेटे, भाई, पति, पिता और दोस्तों को शिक्षित करें….”- कोलकाता कांड को लेकर SKY की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल
Suryakumar yadav Insta story went viral

 

আরো ताजा खबर

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...

30 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें भारतीय क्रिकेट के...