Skip to main content

ताजा खबर

अपने प्यार को खास अंदाज में दी देविशा शेट्टी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं, देखें फोटोज

अपने प्यार को खास अंदाज में दी देविशा शेट्टी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं, देखें फोटोज

(Image Credit- Instagram)

भारतीय क्रिकेटर और टी20 टीम के कप्तान सूर्युकमार यादव (Suryakumar Yadav) आज 14 सितंबर, शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं इस मौके पर क्रिकेट जगत समेत साथी क्रिकेटर सूर्या को उनके खास दिन पर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, अब सूर्या के इस खास दिन पर उनकी पत्नी देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) भी खास अंदाज में शुभकामनाएं देती हुई नजर आई है। बता दें कि इसको लेकर देविशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर, सूर्या के साथ अपनी कुछ शानदार फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-

मेरे सबसे अच्छे दोस्त, पति, प्रेमी, मेरी दुनिया और मेरे जीवन के सबसे अच्छे फैसले को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! हर दिन आपके लिए आभारी हूं प्यार। आपने इस दुनिया को एक बेहतर जगह बना दिया है और मुझे नहीं पता कि मैं आपके बिना क्या करूंगी। आपसे अब और हमेशा प्यार करती रहूंगी।

देखें देविशा शेट्टी की यह पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Devisha Suryakumar Yadav (@devishashetty_)

गौरतलब है कि सूर्या ने अपनी बचपन की दोस्त रही देविशा शेट्टी से 7 जुलाई, 2016 को शादी रचाई थी। सूर्या की पत्नी मुंबई में एक डांस कोच हैं। देविशा ने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से पूरी की और बाद में आर. ए. पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की। बाद में उन्होंने एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव इन दिनों नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) बेंगलुरू में मौजूद हैं। बुची बाबू टूर्नामेंट 2024 में लगी इंजरी से वह फिलहाल रिकवर कर रहे हैं। तो वहीं अगर सब कुछ ठीक रहा था, तो सूर्या बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, जैक क्राॅली को नहीं दी जगह

Zak Crawley (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 4...

IPL 2026: GT के खिलाफ हार के बाद भी SRH पर डेनियल विटोरी ने जताया भरोसा, बोले ‘हर टीम में खामियां’

IPL 2026 Daniel Vettori (Image credit Twitter – X) IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के मुख्य कोच डैनियल...

13 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना केकेआर से आईपीएल के जारी सीजन का 57वां मैच आज 13 मई को राॅयल...

आईपीएल के बाद अफगानिस्तान टेस्ट से पहले वर्कलोड को मैनेज करेंगे बुमराह-सिराज

Jasprit Bumrah and Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम का एक बिजी शेड्यूल शुरू होने वाला है। भारतीय टीम के इस...