
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Instagram)
इस वक्त क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया की दुनिया में, Ravichandran Ashwin का नाम तेजी से Trend कर रहा है। जहां गेंद और बल्ले से अश्विन ने अपने घरेलू मैदान पर धाकड़ प्रदर्शन किया था, जिसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने जीत अपने नाम की। वहीं इस जीत के बाद स्पेशल संदेश के साथ इस स्पिनर ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है और उसका कैप्शन काफी ज्यादा अलग है।
Ashwin को लेकर क्या बोले कप्तान रोहित?
वहीं बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले Ravichandran Ashwin को लेकर कप्तान रोहित ने भी बयान दिया, जिसमें उन्होंने स्पिनर की जमकर तारीफ की। अपने बयान में हिटमैन ने कहा कि- आर अश्विन हमेशा आपके साथ रहते हैं और आपको बताते रहते हैं कि क्या करना है और क्या नहीं। आगे रोहित बोले कि- अश्विन जो इस टीम के लिए करते हैं, उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं और वो कभी भी खेल से बाहर ही नहीं होते। आगे कप्तान साहब ने ये भी कहा कि- अश्विन IPL में खेलने के बाद TNPL भी खेले और वहां उन्होंने जो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी भी की थी उसका प्रभाव साफ दिख रहा है।
जीत के बाद इंस्टा के जरिए Ashwin ने शेयर किए अपने जज्बात
*Ravichandran Ashwin ने टीम इंडिया की जीत के बाद कुछ तस्वीरें शेयर की है।
*जिसमें उनकी गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी की तस्वीरें शामिल है पहले टेस्ट मैच से।
*एक तस्वीर में ये खिलाड़ी अपनी वाइफ के साथ मैदान पर खड़े हुए नजर आ रहा है।
*कैप्शन लिखा-यादें आंखों के लिए अदृश्य होती हैं लेकिन दिल से महसूस की जा सकती हैं।
Ashwin ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया है
View this post on Instagram
A post shared by Ashwin (@rashwin99)
स्पिनर की वाइफ ने भी स्पेशल पोस्ट किया शेयर
View this post on Instagram
A post shared by 𝒫𝓇𝒾𝓉𝒽𝒾 𝒜𝓈𝒽𝓌𝒾𝓃 (@prithinarayanan)
हर टेस्ट में जीत जरूरी है टीम इंडिय के लिए
दूसरी ओर टीम इंडिया के लिए अब हर टेस्ट मैच जीतना जरूरी है, WTC फाइनल को देखते हुए। भारतीय टीम ने अभी तक 2 बार WTC का फाइनल खेला है, एक में टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली है और दूसरी में रोहित की सेना को ऑस्ट्रेलिया के सामने हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ एक और टेस्ट मैच खेलेगी, उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी और साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच होंगे जो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तहत खेले जाएंगे।
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

