Skip to main content

ताजा खबर

अपनी ही टीम के खिलाफ रोहित शर्मा की 92 रनों की पारी पर एडम गिलक्रिस्ट ने चौंकाने वाला बयान दिया

Rohit Sharma (Pic Source-X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर 8 में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला हुआ था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार मिली थी जिसके वजह से वह 3 में से 2 मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं था, लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 92 रनों की जो धुआंधार पारी खेली, उसने मैच में जान ला दी।

रोहित शर्मा की इस पारी ने ही टीम इंडिया को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की और ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल साबित हुआ। अब ऑस्ट्रेलियाई पूर्व विकेटकीपर और महान एडम गिलक्रिस्ट ने रोहित शर्मा की इस कप्तानी पारी की सराहना की है।

आपको बता दें कि, रोहित ने इस पारी में 8 छक्के और 7 चौके जड़े थे और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी। यही नहीं, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क को एक ओवर में 29 रन जड़े थे जो दर्शाता है कि रोहित ने कैसी बल्लेबाजी की थी।

अपनी ही टीम के खिलाफ रोहित शर्मा की इस पारी पर एडम गिलक्रिस्ट ने क्या बयान दिया, सुनिए-

एडम गिलक्रिस्ट ने रोहित शर्मा के निडर रवैये की सराहना करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी पारी ने भारतीय कप्तान के टी20 खेल के सभी आलोचकों को चुप करा दिया।

“लंबे समय से लोग रोहित शर्मा की टी 20 फॉर्मेट में फॉर्म और प्रभाव की बात कर रहे थे। वे टी 20 उनके स्थान पर प्रश्न उठा रहे थे। रोहित ने अपनी पारी से सभी सवालों का जवाब दे दिया है साथ ही सभी के मन में उनके प्रति संदेह के भी खत्म कर दिया है। रोहित की ये पारी साहसिक और प्रेरणादायी थी। ”

रोहित ने सिर्फ एक पारी नहीं खेली एक स्टेटमेंट दिया है कि हमारी टीम ऐसे ही खेलती है। उन्होंने जीतने भी शॉट्स खेले सब बल्ले के बीचों-बीचों ही थे। रोकने वाली गेंद को भी वह बाउंड्री लाइन पर भेज दे रहे थे, जो दर्शाता है की एक कप्तान के रूप में उन्हें कैसे खेलना है। यह देखकर पूरी टीम में आत्मविश्वास भर गया था। रोहित के इस पारी ने आईपीएल के आंकड़ें,स्टैट्स सबको एक साइड कर दिया है।”

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...