Skip to main content

ताजा खबर

‘अपनी यात्रा पर भरोसा रखें’ टेस्ट क्रिकेट में अपने शानदार कमबैक पर ऋषभ पंत 

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh pant) की टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी देखने को मिली है। बता दें कि पंत ने हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए, टीम इंडिया की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था।

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पंत ने टी20 क्रिकेट में शानदार तरह से वापसी की थी। पहले तो आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह बनाई। तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का वह हिस्सा भी रहे।

दूसरी ओर, अब टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद, ऋषभ पंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है। इस स्टोरी में उन्होंने एक लेखक की लाइन को शेयर किया और इन लाइन को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- अपनी यात्रा पर भरोसा रखें।

देखें पंत की इस इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशाॅट

गौरतलब है कि पंत का दिसंबर 2022 में एक भयानक कार एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट के बाद फैंस को लगा था कि पंत का क्रिकेट करियर अब खत्म हो चुका है। लेकिन उन्होंने सभी धारणाओं को गलत साबित करते हुए, क्रिकेट में अपने जाने-पहचाने अंदाज में वापसी की है। पंत की इस वापसी को क्रिकेट में सबसे बड़ी वापसी भी बताया जा रहा है।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत का प्रदर्शन

दूसरी ओर, हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने खेले गए दो मैचों में 53.67 की औसत और 82.14 के स्ट्राइक रेट से कुल 161 रन बनाए थे। साथ ही पंत के बल्ले से एक शतकीय पारी भी देखने को मिली थी।

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...