Skip to main content

ताजा खबर

“अपना नंबर अगला है, 2017 का बदला लेना है”, चैंपियंस ट्रॉफी प्रोमो में MS Dhoni ने फैन्स से लगवाए नारे, वीडियो हो रहा वायरल

“अपना नंबर अगला है, 2017 का बदला लेना है”, चैंपियंस ट्रॉफी प्रोमो में MS Dhoni ने फैन्स से लगवाए नारे, वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni cheers men in blue

ICC Men’s Champions Trophy 2025 Promo: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है, जिसके लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं टूर्नामेंट का प्रोमो सामने आया है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी नजर आ रहे हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाक मैच से पहले टीम इंडिया को चीयर करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। यह वीडियो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Men’s Champions Trophy 2025) के हाई वोल्टेज भारत-पाक मुकाबले को लेकर है। वीडियो में धोनी टीम इंडिया की जर्सी और सफेद जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

वह कुछ दिलचस्प नारे लगाते हुए भी दिख रहे हैं। इसमें वीडियो की शुरुआत में उन्होंने लंबी सास अंदर लो, आखें खोलो…. और बोलो। माचिस की तिली, शमी उड़ाओ बाबर की गिल्ली। इसके अलावा भी धोनी नारे लगाते हुए दिखे। जो कुछ इस प्रकार हैं-

आसमान में छाएगा, कोहली रऊफ के छक्के छुड़ाएगा
आसमान में कितने तारे, टूटेंगे टीवी उनके सारे!
अपना नंबर अगला है, 2017 का बदला लेना है
जोर से बोलो- इंडिया, इंडिया, सारे बोलो- इंडिया, इंडिया

वीडियो के अंत में धोनी ये भी कहते हैं कि अब आएगा ना मजा, भारत-पाकिस्तान मैच में।

यहां देखें वीडियो-

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एमएस धोनी सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप, 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी ने न सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्कि आईपीएल में भी अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया।

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने पांच बार टीम को आईपीएल का खिताब दिलाया। भले ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हो, लेकिन फैन्स के मन में आज भी उनके प्रति सम्मान और प्यार है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...