Skip to main content

ताजा खबर

‘अच्छी गेंद हर बल्लेबाज के लिए अच्छी गेंद होती है’ रोहित शर्मा का मेडन इंटरनेशनल विकेट लेने के बाद तंजिम साकिब

Tanzim Sakib (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी तंजिम हसन साकिब ने एशिया कप 2023 के दौरान, अपने डेब्यू मुकाबले में रोहित शर्मा का विकेट हासिल किया था। रोहित के अलावा साकिब ने तिलक वर्मा का भी विकेट लिया और 7.5 ओवर में 32 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे।

साकिब के इस प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश मैच को 6 रन से जीतने में सफल रही थी, लेकिन टूर्नामेंट को नहीं जीत पाई। लेकिन अब साकिब का लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में किया गया ये प्रदर्शन उन्हें 6 अक्टूबर से मैन इन ब्लू के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में आत्मविश्वास प्रदान करेगा।

लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले तंजिम साकिब (Tanzim Sakib) का बड़ा बयान सामने आया है। साकिब का कहना है कि एक अच्छी गेंद हर बल्लेबाजी के लिए अच्छी साबित होती है। इसलिए, वह हमेशा गेंद को अच्छी जगह डालने की कोशिश करते हैं।

Tanzim Sakib ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले तंजिम साकिब ने क्रिकबज के हवाले से कहा- वह मेरा डेब्यू मैच था और रोहित या टीम इंडिया मेरे प्रतिद्वंद्वी थे। लेकिन मैं ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस बारे में नहीं सोचा था। मुझसे कहा गया था कि मैं रोहित शर्मा के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन मुझे यकीन था कि मैं अपनी ताकत के हिसाब से खेलूंगा।

अगर मैं सही जगह पर गेंदबाजी कर सकता हूं और नई गेंद को स्विंग करा सकता हूं, तो यह किसी भी बल्लेबाज को परेशानी में डाल देगा। मैंने सोचा कि मुझे अपनी ताकत का मैदान पर इस्तेमाल करने की जरूरत है, यह सोचे बिना कि कौन हमारा प्रतिद्वंद्वी है।

मैं एक बात ध्यान में रखता हूं कि एक अच्छी गेंद हर किसी बल्लेबाज के लिए अच्छी गेंद होती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह नंबर एक बल्लेबाज है या घरेलू स्तर का क्रिकेटर। एक अच्छी गेंद किसी भी बल्लेबाज के लिए अच्छी गेंद होती है। मैं हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद डालने का प्रयास करता हूं।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि साकिब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...