Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 14 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अगस्त 14 Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli & Jackie Shroff (Photo Source: Getty Images)

1) PAK vs BAN, Test Series: बांग्लादेश के खिलाफ बल्ले से आग उगलेंगे बाबर आजम, नेट्स में बहा रहे हैं खूब पसीना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियों में जुट चुकी है। पूर्व टेस्ट कप्तान बाबर आजम नेट्स में जमकर बल्लेबाजी और फील्डिंग का अभ्यास कर रहे हैं। बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस सेशन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “Strength Through Discipline” (पढ़ें पूरी खबर)

2) रियान पराग को इंस्टाग्राम पोस्ट करना पड़ गया भारी, ध्रुव जुरेल ने साथी खिलाड़ी को मजेदार अंदाज में किया ट्रोल

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के खत्म होने के बाद रियान पराग फिलहाल छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। इस बीच रियान ने अपनी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया और उन्होंने इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘At Peace’। युवा बल्लेबाज के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके टीम के साथी ध्रुव जुरेल ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रियान पराग के इंस्टाग्राम पोस्ट पर ध्रुव जुरेल ने कमेंट किया, ‘हां भाई, रोलेक्स दिख गई।’ इस कमेंट को देखने के बाद कई फैन्स इस पर रिएक्शन भी देते हुए देखे गए। (पढ़ें पूरी खबर)

3) पहाड़ों के बीच अपनी छुट्टियां Enjoy कर रहे हैं हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भारतीय स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। पांड्या इस सीरीज के बाद पर्सनल कारणों के चलते तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। क्रिकेट से ब्रेक लेकर हार्दिक पांड्या इस वक्त छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पहाड़ों से घिरी खास सुबह का आनंद ले रहे हैं। वीडियो में हार्दिक स्विमिंग पूल के किनारे टहलते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) काफी खुशी की बात है कि हरमनप्रीत कौर और बाकी भारतीय खिलाड़ी WBBL में भाग लेती हैं: जीएम एलिस्टेयर डॉब्सन

में महिला बिग बैश लीग के जनरल मैनेजर एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के आने से यह टूर्नामेंट और भी बेहतर हो जाता है और साथ ही लीग के राजस्व मामले में भी काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में खेलने से Viewership भी काफी बढ़ जाता है और टूर्नामेंट की क्वालिटी में भी इजाफा देखने को मिलता है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे के लिए इयान बेल को नियुक्त किया बैटिंग कोच

श्रीलंका ने पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज इयान बेल को 21 अगस्त से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे के लिए बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वे दौरा समाप्त होने तक टीम के साथ रहेंगे। इसकी जानकारी श्रीलंका क्रिकेट ने दी और  बताया कि इयान बेल 16 अगस्त से टीम के साथ जुड़ेंगे। वह तीन टेस्ट मैचों की सीरीज समाप्त होने तक तक टीम के साथ रहेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

6) विराट कोहली पर आईपीएल 2025 के नीलामी में लगेगी 30 करोड़ की बोली: ह्यू एडमीड्स

आईपीएल 2025 के नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स ने एक कमेंट किया है, जो इस वक्त क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर विराट कोहली मेगा ऑक्शन में आते हैं तो उन्हें निस्संदेह 30 करोड़ रुपये मिलेंगे। एडमीड्स का बयान अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) “वो भारत का Pride है, मैं उसे…”, किंग विराट कोहली को लेकर जैकी श्रॉफ ने कही खास बात

फेमस बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने रणवीर इलाहाबादिया के शो पर विराट कोहली को लेकर बात करते हुए कहा कि, “वह भारत का गौरव हैं, और मैं उनकी बहुत प्रशंसा करता हूं।” यह पहली बार नहीं है जब जैकी श्रॉफ ने विराट को लेकर बात की है, पहले भी कई मौकों पर जैकी दादा किंग कोहली की तारीफ कर चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) ‘सिर्फ बारिश ही बचा सकती है’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आगामी टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश टीम को धमकाया!

पूर्व खिलाड़ी बासित अली का मानना है कि पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज को मेजबान एकतरफा अपने नाम कर सकता है। उनके मुताबिक, सिर्फ बारिश ही बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज हारने से बचा सकती है। पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक, पाकिस्तान टीम को उनके घर में हराना इतना आसान नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और आगामी टेस्ट सीरीज में वह मेहमान टीम पर भारी पड़ेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

9) “अगर ऐसा हुआ तो चैंपियंस ट्रॉफी….”, पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दी बड़ी चेतावनी

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली का कहना है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले देश में सुरक्षा को लेकर काफी ज्यादा ध्यान होगा। क्योंकि अगर कोई भी घटना होती है तो पाकिस्तान से मेजबानी के अधिकार वापस से छीने जा सकते हैं। बासित अली ने इस बात पर भी जोर दिया कि विदेशी टीमों को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के समान सुरक्षा मिलनी चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

10) PAK vs BAN: मूंगफली के रेट में पाकिस्तान बेच रहा टेस्ट सीरीज की टिकट, कीमत 20 रुपये से भी कम

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टिकटें जारी कर दी हैं। टिकटों का रेट जानकर आप थोड़े देर के लिए चौंक जरूर जाएंगे, लेकिन रेट सुनकर फिर आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी। फैन्स पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच का मैच स्टेडियम में बैठकर सिर्फ 15 रुपये में देख पाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...