Skip to main content

ताजा खबर

काफी खुशी की बात है कि हरमनप्रीत कौर और बाकी भारतीय खिलाड़ी WBBL में भाग लेती हैं: जीएम एलिस्टेयर डॉब्सन

Harmanpreet Kaur (Photo Source: Twitter)

महिला बिग बैश लीग में अभी तक ऐसी कई भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने भाग लिया है और उनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, शानदार खिलाड़ी Jemimah Rodrigues और भी ऐसी कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने महिला बिग बैश लीग में अपनी छाप छोड़ी है। सिर्फ महिला बिग बैश लीग में ही नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों ने द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट और WCPL में भी दमदार प्रदर्शन किया है।

हाल ही में महिला बिग बैश लीग के जनरल मैनेजर एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के आने से यह टूर्नामेंट और भी बेहतर हो जाता है और साथ ही लीग के राजस्व मामले में भी काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में खेलने से Viewership भी काफी बढ़ जाता है और टूर्नामेंट की क्वालिटी में भी इजाफा देखने को मिलता है।

एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा कि, ‘हम लोग काफी खुशकिस्मत हैं कि WBBL में भारतीय खिलाड़ी भाग लेती है। चाहे मेलबॉर्न रेनेगेड्स की ओर से हरमनप्रीत कौर खेले या किसी और भारतीय खिलाड़ी को इस टूर्नामेंट में भाग लेते हुए देखा जाए। इससे टूर्नामेंट को काफी फायदा मिलता है। हम यही चाहते हैं कि दूसरे बोर्ड से बातचीत करें और इस टूर्नामेंट को और तेजी से ऊपर लाए।’

यह देखकर काफी अच्छा लगता है कि हर्ष भोगले और रवि शास्त्री BBL में कमेंट्री कर रहे हैं: एलिस्टेयर डॉब्सन

बता दें, पिछले सीजन में दिग्गज कमेंटेटर रवि शास्त्री और हर्षा भोगले ब्रॉडकास्टिंग टीम का भाग थे। डॉब्सन के मुताबिक इन दोनों के रहने से इस खेल को उपमहाद्वीप में भी काफी बढ़त मिली। WBBL के जनरल मैनेजर के मुताबिक उनकी यही योजना है कि दुनियाभर के ज्यादा से ज्यादा कॉमेंटेटर आगामी सीजन में इस टूर्नामेंट में शामिल हो और तमाम दर्शकों को भी इसका लुफ्त उठाने को मिल सके।

एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा कि, ‘यह देखकर काफी अच्छा लगा कि हर्षा भोगले और रवि शास्त्री बिग बैश लीग में कमेंट्री कर रहे हैं। इन दोनों के पास ही काफी अनुभव है और इसे खेल को भी काफी मदद मिलती है। हम इस गर्मी में ज्यादा से ज्यादा ग्लोबल कमेंटेटर को बिग बैश लीग टूर्नामेंट में कमेंट्री करते हुए देखना चाहते हैं। इससे खेल को भी काफी मदद मिलेगी और तमाम दर्शकों को इस टूर्नामेंट का लुफ्त उठाते हुए देखा जा सकेगा।’

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...