Skip to main content

ताजा खबर

‘निरंतरता हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है’ Women’s Asia Cup के फाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर 

निरंतरता हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है Womens Asia Cup के फाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur (Pic Source X)

भारतीय टीम ने जारी वूमेन एशिया कप टी20 के पहले सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर, फाइनल में जगह बना ली है। दाबुंला के रंगगिरी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश के 8 बल्लेबाज सिंगल डिटिट स्कोर पर ही आउट हो गए। बांग्लादेश के लिए सिर्फ कप्तान निगर सुल्ताना ही 51 गेंदों में 32 रनों की बेस्ट पारी खेली पाई। बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए 81 रनों का टारगेट रखा, जिसमें भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने बांग्लादेश के टाॅप ऑर्डर को पावरप्ले में ही बिखेर कर रख दिया। रेणुका ने भारत के लिए अपने लगातार तीन ओवर में तीन विकेट हासिल किए, जिसमें पहले ओवर की चौथी गेंद पर भी विकेट शामिल था। हालांकि, इसके बाद उम्मीद थी कि बांग्लादेश वापसी करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि मिडिल ऑर्डर में राधा यादव ने विरोधी टीम के 3 विकेट लेकर कमर तोड़ दी।

दूसरी ओर, अब मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की इस कमाल की गेंदबाजी के बाद, कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का बड़ा बयान सामने आया है। हरमन का कहना है कि निरंतरता हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल करने के बाद हरमन ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- हमारे गेंदबाजों ने बहुत अच्छा काम किया। हमने टीम मीटिंग में जो बात कही, उन्होंने वही किया। वे जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, उस पर हमें वास्तव में गर्व है।

हम पर काफी दबाव है क्योंकि हम एशियाई क्रिकेट पर हावी रहे हैं। हमारे लिए चीजें सरल हैं। हम वहां जाकर अभिव्यक्त करना चाहते हैं। हम नेट्स में खुद को कड़ी मेहनत से तैयार करते हैं।

हरमन ने आगे कहा- हर मैच में वो (गेंदबाज) पाॅजिटिव सोच लेकर आ रहे हैं। उनके सोचने की तरीके से मुझे आत्मविश्वास मिल रहा है। वे हमेशा टीम के लिए मौजूद रहते हैं और निरंतरता एक ऐसी चीज है जो हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

तो वहीं अब जारी टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 28 जुलाई को खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...