Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN: मूंगफली के रेट में पाकिस्तान बेच रहा टेस्ट सीरीज की टिकट, कीमत 20 रुपये से भी कम

PAK vs BAN: मूंगफली के रेट में पाकिस्तान बेच रहा टेस्ट सीरीज की टिकट, कीमत 20 रुपये से भी कम

Pakistan Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम घर पर बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जाएगा। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टिकटें जारी कर दी है।

टिकटों की रेट जानकर आप थोड़े देर के लिए चौंक जरूर जाएंगे, लेकिन रेट सुनकर फिर आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच का मैच फैंस स्टेडियम में बैठकर सिर्फ 15 रुपये में देख पाएंगे।

फैंस मात्र 15 रुपये में देख सकेंगे पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच

PAK vs BAN टेस्ट सीरीज के लिए टिकट की ऑनलाइन बिक्री 13 अगस्त से शुरू होगी। बता दें, पाकिस्तान बोर्ड ने स्टेडियम को फुलहाउस करने के लिए ही टिकट के दाम में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने सबसे कम कीमत की टिकट PKR 50 तय की है जबकि सबसे महंगा टिकट जो कि हॉस्पिटैलिटी बॉक्स है, उसकी कीमत PKR 2,50,000 है।

रावलपिंडी में होने वाले मैच की टिकट थोड़ी महंगी है। यहां वीआईपी टिकट PKR 500, प्रीमियम PKR 200 और गैलरी टिकट की कीमत PKR 2800 रुपये हैं। वहीं, कराची में वीआईपी टिकट की कीमत PKR 400, प्रीमियम टिकट PKR 200, फर्स्ट क्लास टिकट 100 है।

साथ ही कराची में फैंस जनरल टिकट लेकर भी मैच का आनंद उठा सकते हैं जिसकी कीमत PKR 50 है। भारतीय रुपयों में देखें तो इसकी कीमत मात्र 15 रुपये होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साथ ही में एक ऑफर भी दिया है, अगर फैंस टेस्ट मैच के पांचों दिन का टिकट पास खरीदना चाहते हैं तो उन्हें 15 पर्सेंट का छूट भी मिलेगा।

यहां देखें आगामी टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड-

पाकिस्तान- शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमेर जमाल (फिटनेस के आधार पर), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर) और शाहीन शाह अफरीदी

बांग्लादेश- नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद

यह भी चेक करे:- PAK vs BAN, Test Series: बांग्लादेश के खिलाफ बल्ले से आग उगलेंगे बाबर आजम, नेट्स में बहा रहे हैं खूब पसीना

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...