Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 12 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अगस्त 12 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

KS Bharat, Pant And Dhruv Jurel (Image Credit- Instagram)

1) PAK vs BAN, Test Series: बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, तस्कीन अहमद और इस दिग्गज की हुई वापसी

PAK vs BAN, Test Series: बांग्लादेश क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। पहला टेस्ट मैच 21 अगस्त से रावलपिंडी और दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से कराची में खेला जाएगा। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए रविवार, 11 अगस्त को 16 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। नजमुल हुसैन शान्तो टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं, स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम की टीम में वापसी हुई है।

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद | (पढ़ें पूरी खबर) 

2) जब मैदान में Brian McMillan की धमकी से डर के मारे कांप उठे थे Shane Warne, मार्क टेलर ने किया बड़ा खुलासा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैड हैडिन और स्पोर्ट्स कमेंटेटर के शो The Willow Talk के नए एपिसोड में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। एपिसोड में उन्होंने खेल से जुड़ी कई बातें की। शो में मार्क टेलर से उनके अब तक के सबसे यादगार वन-लाइनर के बारे में पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न और पूर्व साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर खिलाड़ी ब्रायन मैकमिलन के बीच मैदान में हुई बातचीत का जिक्र किया। टेलर ने बताया कि कैसे मैकमिलन की एक धमकी से शेन वॉर्न मैदान में डर के मारे कांप उठे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

3) मैच फिक्सिंग के सवाल पर भड़के पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद, बोला- “खिलाड़ियों की ईमानदारी पर कोई कुछ….”

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले प्री-सीरीज प्रेस कॉन्फ्रेंस पर एक रिपोर्टर ने शान मसूद से पूछा कि, ओलंपिक में अरशद नदीम के ऐतिहासिक गोल्ड मेडल के बाद वह अपनी टीम के सदस्यों को क्या संदेश देंगे? रिपोर्टर ने यह भी कहा कि देश का गौरव बढ़ाने से खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग और कोई गलत चीजों से कमाई की तुलना में कहीं अधिक इनाम मिल सकता है। जिसका जवाब देते हुए शान मसूद ने कहा कि, वह टीम में किसी की मंशा पर सवाल नहीं उठा सकते, क्योंकि हर कोई पाकिस्तान के लिए मैच जीतना चाहता है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) दिल्ली में क्रिकेट खेलते समय करंट लगने से 13 साल के बच्चे की मौत, मां ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

दिल्ली के कोटला विहार फेस- 2 के रनहोला इलाके से एक बेहद ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। बता दें कि इलाके में क्रिकेट खेलते समय एक 13 साल के बच्चे की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 10 अगस्त को बच्चा इलाके के किसी ग्राउंड पर क्रिकेट खेल रहा था। जब वह पास की गौशाला में गेंद को लाने पहुंचा, तो वहां पर मौजूद एक लोहे के खंभे में करंट आ रहा था और उसके संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

5) UP T20 League 2024: दूसरे सीजन के लिए सुरेश रैना को बनाया गया ब्रांड एंबेसडर, जाने कब शुरू होगा टूर्नामेंट?

UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग के दूसरे सीजन के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना (Suresh Raina) को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। बता दें कि टूर्नामेंट का आगामी सीजन 25 अगस्त से शुरू हो रहा है, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी (BRSABV) इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

6) “Yo-Yo Test में मेरा स्कोर 18.3 है….”- मंदीप सिंह ने “Age Factor” को लेकर उठने वाले सवालों पर दिया बयान

मंदीप सिंह ने हाल ही में बताया कि वह अपनी फिटनेस पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने एथलेटिक क्षमताओं को बताने के लिए अपना यो-यो टेस्ट स्कोर भी बताया। मंदीप ने ESPNcricinfo. पर बात करते हुए बताया, जब आप 30 के हो जाते हैं, तो लोग सोचने लगते हैं कि आपका करियर खत्म हो रहा है। पिछले साल मुझे आईपीएल में भी नहीं चुना गया था, मुझे लगता है कि मेरे अंदर काफी क्रिकेट बचा हुआ है। मैं अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत करता हूं। पिछले साल यो-यो टेस्ट में मेरा स्कोर 18.3 था। ऐसा नहीं है कि मैं अपने करियर को और आगे खींच रहा हूं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) भारत के बाद इस देश को धूल चटाने जा रही श्रीलंकाई टीम, क्या लिख पाएगी एक और नया इतिहास?

Eng vs SL Test Series: भारत को वनडे सीरीज में 2-0 से मात देने के बाद श्रीलंकाई टीम अपने नए हेड कोच सनथ जयसूर्या के साथ इंग्लैंड रवाना हो चुकी है। बता दें कि इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसकी मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मद्देनजर काफी अहम है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) “यही सबसे अच्छा समय है….”- पंजाब टीम का साथ छोड़ने के बाद मंदीप सिंह का बड़ा बयान

भारतीय बल्लेबाज मंदीप सिंह ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से अलग होने की घोषणा कर दी है। वह आगामी घरेलू सीजन में त्रिपुरा के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। मंदीप सिंह ने हाल ही में उस कारण का खुलासा किया, जिसके चलते उन्होंने पंजाब टीम को छोड़ने का फैसला लिया। खिलाड़ी का कहना है कि टीम को छोड़ने का यही सबसे सही समय है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) अपने अजीज मित्र के घर पहुंचे थे Irfan Pathan, वीडियो के जरिए दिखाई मेहमाननवाजी

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज Irfan Pathan सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, साथ ही इंस्टाग्राम पर उनको फैन्स का काफी प्यार मिलता है। ऐसे में इरफान अपने प्यारे फैन्स के साथ मजेदार पोस्ट और वीडियो शेयर करते रहते हैं आए दिन, इसी कड़ी में इरफान ने एक खास वीडियो इस बार भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और इस वीडियो में वो अपने एक अजीज दोस्त के साथ नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10) पंत की होगी टेस्ट टीम में वापसी और जुरेल ने भी दिखाया है दम, तो क्या KS Bharat का करियर खत्म?

Rishabh Pant जब सड़क हादसे का शिकार हुए थे, तो KS Bharat की एक तरह से लॉटरी लग गई थी। जहां टेस्ट क्रिकेट में पंत की जगह लगातार केएस को मौके मिले रहे थे, लेकिन बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज ये खिलाड़ी उन मौकों को नहीं भुना पाया और अब केएस भरत का इंटरनेशनल करियर खत्म होते हुए नजर आ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...