
Shan Masood (Photo Source: X/Twitter)
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 सायकल के तहत पाकिस्तान क्रिकेट टीम 21 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। शान मसूद टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे, वहीं सऊद शकील को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।
बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले शान मसूद ने टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने टीम के अंदर मैच फिक्सिंग के सभी दावों को खारिज कर दिया है। बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद एक सीनियर पत्रकार ने बाबर आजम के ऊपर मैच फिक्सिंग करने के आरोप लगाए थे।
हमारे सभी खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए मैच जीतना चाहते हैं- शान मसूद
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले प्री-सीरीज प्रेस कॉन्फ्रेंस पर एक रिपोर्टर ने शान मसूद से पूछा कि, ओलंपिक में अरशद नदीम के ऐतिहासिक गोल्ड मेडल के बाद वह अपनी टीम के सदस्यों को क्या संदेश देंगे?
रिपोर्टर ने यह भी कहा कि देश का गौरव बढ़ाने से खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग और कोई गलत चीजों से कमाई की तुलना में कहीं अधिक इनाम मिल सकता है। जिसका जवाब देते हुए शान मसूद ने कहा कि, वह टीम में किसी की मंशा पर सवाल नहीं उठा सकते क्योंकि हर कोई पाकिस्तान के लिए मैच जीतना चाहता है।
मैं किसी की मंशा पर सवाल नहीं उठा सकता क्योंकि आपने मैच फिक्सिंग शब्द का इस्तेमाल किया है। मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा व्यवस्था में कोई भी उनकी ईमानदारी पर सवाल उठा सकता है। यह कुछ ऐसा है जिससे मैं बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। विश्व कप अब बीत चुका है और हमें आगे देखने की जरूरत है। मैं गारंटी दे सकता हूं कि हमारे सभी खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए मैच जीतना चाहते हैं लेकिन जीत और हार होती रहती है और जब भी हम हारते हैं तो हमें सबसे ज्यादा दुख होता है।
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड-
शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमेर जमाल (फिटनेस के आधार पर), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर) और शाहीन शाह अफरीदी
IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी
27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त
SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

