Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 11 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

अगस्त 11 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

MS Dhoni. (Source – Twitter/X)

1) Watch Video: द हंड्रेड टूर्नामेंट में कायरन पोलार्ड ने मचाई तबाही, राशिद खान के खिलाफ जड़ दिए लगातार पांच छक्के

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने शनिवार को द हंड्रेड के एक मैच में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के एक ही सेट में लगातार पांच छक्के जड़ दिए। पोलार्ड ने ट्रेंट रॉकेट्स बनाम सदर्न ब्रेव के बीच खेले गए मैच के दौरान राशिद के सेट में आतिशी बल्लेबाजी की। हंड्रेड के एक सेट में पांच गेंदें होती हैं और इन सभी पर पोलार्ड ने छक्के जड़े। कायरन पोलार्ड की शुरुआत इस मैच में काफी धीमी रही थी, वो एक समय 14 गेंद में 6 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे, लेकिन उन्होंने राशिद खान के एक सेट में 30 रन बटोरे। (पढ़ें पूरी खबर)

2) “जब भी वे मुझे चुनेंगे, मैं खेलने जाऊंगा”, श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर होने पर छलका सैमसन का दर्द

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का इंटरनेशनल करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। सैमसन ने लगभग एक दशक पहले भारत के लिए डेब्यू किया था, लेकिन वो अभी तक सिर्फ 30 टी20 और 16 वनडे मैच ही खेल पाए हैं। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके संजू सैमसन भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहते हैं, मगर जब मौका मिलता है तो वो उसका फायदा नहीं उठा पाते। (पढ़ें पूरी खबर)

3) Shakib Al Hasan की जिद्दीपन की वजह से टीम को हुआ नुकसान, अंपायर ने कर दिया टूर्नामेंट से बाहर

शाकिब अल हसन अपने गुस्सैल रवैए की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह अपनी बात को लेकर कभी भी मैदान पर गुस्सा हो जाते हैं। पिछले दिनों ग्लोबल टी20 कनाडा लीग के दौरान भी कुछ ऐसा ही दिखने को मिला। उनकी जिद के चलते लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में जमकर हंगामा हुआ और अंत में उनके अड़ियल रवैये की वजह से उनकी टीम को ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। ग्लोबल टी20 कनाडा 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार, 9 अगस्त को बांग्ला टाइगर्स मिसिसॉगा और टोरंटो नेशनल्स के बीच खेला जाना था, लेकिन खराब मौसम के चलते मैच में लगातार देरी होती रही। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ‘रोहित शर्मा इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं’ भारतीय कप्तान की तारीफ करते हुए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दुनिया के कुछ शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं। क्रिकेट के जानकार कहते हैं कि रोहित के पास बाकी खिलाड़ियों से कुछ मिली सेकेंड अधिक हैं। साथ ही यह भी कहा जाता है कि रोहित से अच्छा पुल शाॅट और कोई नहीं खेल पाता है। दूसरी ओर, अब रोहित की तारीफ करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद जाहिद (Mohammad Zahid) का बड़ा बयान सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) क्या MS Dhoni बतौर अनकैप्ड प्लेयर IPL 2025 में खेल सकते हैं? इस सवाल पर क्या है R Ashwin की राय, यहां जानिए

IPL 2025 के शुरू होने से पहले एक सिनेरियो ये भी सामने आया कि, क्या एमएस धोनी आगामी सीजन में बतौर अनकैप्ड प्लेयर खेल सकते हैं? धाकड़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस संभावना पर अपनी दिलचस्प राय रखी है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”क्या धोनी अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेलेंगे? यह एक बड़ा सवालिया निशान है। पॉइंट सही है। उन्होंने कई सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वह संन्यास ले चुके हैं। इसलिए वह अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वह कैप्ड खिलाड़ी नहीं हैं। क्या धोनी जैसा खिलाड़ी अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल सकता है? यह एक अलग चर्चा का विषय है। जाहिर है कि अगर कोई धोनी के बारे में बात करता है तो इस बारे में बात करेगा।” (पढ़ें पूरी खबर)

6) “मैं विराट का बचाव नहीं कर रहा हूं, लेकिन…..”- श्रीलंका सीरीज में कोहली के खराब फॉर्म को लेकर बोले DK

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने एक छोटा सा ब्रेक लिया था और उसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़े थे। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे। वह इस सीरीज में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये रही कि वो तीनों मैचों में LBW आउट हुए। पहला वनडे टाई होने के बाद, श्रीलंका दूसरे और तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ क्रमशः 32 और 110 रन से चौंकाने वाली जीत दर्ज करने में सफल रहा।  (पढ़ें पूरी खबर)

7) MS Dhoni: BCCI की एथिक्स कमेटी में हुई MS Dhoni की शिकायत, बोर्ड ने 30 अगस्त तक मांगा जवाब

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। धोनी के नाम पर बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के पास एक औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी राजेश कुमार मौर्य ने बीसीसीआई एथिक्स कमेटी के नियम 39 के तहत आरोप दायर किया है। यह शिकायत उस 15 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले से संबंधित है, जिसे भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी ने रांची के सिविल कोर्ट में मिहिर दिवाकर नाम के व्यक्ति के खिलाफ दर्ज करवाया था। BCCI की एथिक्स समिति ने इस संबंध में धोनी से 30 अगस्त तक जवाब मांगा है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) टीम इंडिया से धीरे-धीरे कट रहा है Chahal का पत्ता, लेकिन उसके बाद भी टेंशन फ्री है ये स्पिनर

टीम इंडिया के फैन्स को Yuzvendra Chahal पर बहुत तरस आता है, जिसका कारण है टीम में चुने जाने के बाद भी इस खिलाड़ी को अंतिम 11 में मौका ना मिलना। लेकिन लगता है कि चहल को अब इन बातों का ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है, इसी कड़ी में युजी अपनी ही मस्ती में मस्त रहते हैं और फैन्स को अपना खुश रहने वाला ही अवतार दिखाते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) लंदन में बैठे-बैठे भी नोट छाप रहे हैं Virat Kohli, तेजी से भारत में फैला रहे हैं अपना रेस्टोरेंट बिजनेस

Virat Kohli शानदार क्रिकेट खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं, जहां कोहली ने अलग-अलग जगहों पर अपना पैसा निवेश कर रखा है। ऐसे में विराट तेजी से भारत में अपना बिजनेस फैला रहे हैं, इसी कड़ी में उन्होंने एक खास शहर में अपने नए रेस्टोरेंट का आगाज किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) बढ़ती उम्र के साथ और भी स्टाइलिश हो रहे हैं Yuvraj Singh, नए अवतार से मचा दी है सनसनी

Yuvraj Singh ने जब तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था, उनको सिक्सर किंग के नाम से पुकारा जाता था। 22 गज पर अपने खेल के अलावा ये खिलाड़ी अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए भी मशहूर था, वहीं युवी का ये स्वैग आज भी कायम है। जिसका नजारा हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला है, वहीं उनका ये नया लुक फैन्स को भी खासा पसंद आ रहा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...