Skip to main content

ताजा खबर

Watch Video: द हंड्रेड टूर्नामेंट में कायरन पोलार्ड ने मचाई तबाही, राशिद खान के खिलाफ जड़ दिए लगातार पांच छक्के

Watch Video: द हंड्रेड टूर्नामेंट में कायरन पोलार्ड ने मचाई तबाही, राशिद खान के खिलाफ जड़ दिए लगातार पांच छक्के

Kieron Pollard (Photo Source: X)

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने शनिवार को द हंड्रेड के एक मैच में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के एक ही सेट में लगातार पांच छक्के जड़ दिए। पोलार्ड ने ट्रेंट रॉकेट्स बनाम सदर्न ब्रेव के बीच खेले गए मैच के दौरान राशिद के ओवर में आतिशी बल्लेबाजी की। हंड्रेड के एक सेट में पांच गेंदें होती हैं और इन सभी पर पोलार्ड ने छक्के जड़े।

कायरन पोलार्ड की शुरुआत इस मैच में काफी धीमी रही थी, वो एक समय वह 14 गेंद में 6 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे लेकिन उन्होंने राशिद खान के एक सेट में 30 रन बटोरे। पोलार्ड 23 गेंद में 45 रन बनाकर रन आउट हुए। लेकिन क्रिस जॉर्डन ने धैर्य बनाए रखा और मैच की दूसरी अंतिम गेंद पर चौका लगाकर ब्रेव को दो विकेट से जीत दिलाई।

कुछ ऐसा रहा ट्रेंट रॉकेट और सदर्न ब्रेव के बीच मैच का हाल

ट्रेंट रॉकेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में सदर्न ब्रेव के खिलाफ 8 विकेट खोकर 126 रन बनाए। इसके जवाब में सदर्न ब्रेव के सलामी बल्लेबाज एलेक्स डेविस और जेम्स विंस ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई। एलेक्स 19 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। एंड्रे फ्लेचर एक रन ही बना सके। ल्यू, इवांस सस्ते में पवेलियन लौट गए। उसके बाद कप्तान जेम्स विंस 26 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए।

अकील होसेन को कुक ने आउट किया। इसके बाद कायरन पोलार्ड ने 23 गेंद में 45 रन की दमदार पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। हालांकि वह 118 के स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद जार्डन ने अंत तक टिक कर बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई। ट्रेंट की ओर से जॉन टर्नर ने तीन विकेट चटकाए। राशिद ने 20 गेंद में 40 रन दिए और एक विकेट लिया। सैम कुक ने दो विकेट चटकाए।

इससे पहले ट्रेंट रॉकेट्स को टॉम बैंटन और लिथ ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 46 रन की साझेदारी हुई। बैंटन 30 और लिथ 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हेल्स 15 और रूट 16 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान ग्रेगोरी ने 19 और पॉवेल ने 16 रन बनाए। राशिद खान 5 और वुड बिना खाता खोले आउट हुए। ब्रेव की ओर से क्रिस जॉर्डन ने तीन, जोफ्रा और ब्रिग्स ने 2-2 विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...