Skip to main content

ताजा खबर

अगर शुभमन गिल तमिलनाडु के होते तो…: पूर्व खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाज को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

अगर शुभमन गिल तमिलनाडु के होते तो…: पूर्व खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाज को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

Shubman Gill (Photo Source: X)

पूर्व खिलाड़ी एस. बद्रीनाथ ने शुभमन गिल के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के खराब प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की। इस टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की लेकिन वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

यही नहीं मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में उन्हें ड्रॉप भी कर दिया गया था। चोट लगने की वजह से युवा खिलाड़ी पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भाग नहीं ले पाए थे। एडिलेड में उन्हें शुरुआत तो मिली लेकिन शुभमन गिल उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। ब्रिस्बेन में खराब शॉट खेलने की वजह से उन्हें अपना विकेट खोना पड़ा।

सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट में बेहतरीन बल्लेबाज को रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया लेकिन उन्होंने अपने खराब प्रदर्शन से तमाम फैंस को निराश किया। एस. बद्रीनाथ ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि, ‘मेरे लिए यह देखना बहुत ही मुश्किल है। ऊंचे स्तर में गिल उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे हैं। आप रन नहीं बन पा रहे हैं और आक्रामक खेल भी नहीं दिखा पा रहे हैं। मुझे उम्मीद थी कि गिल गेंदबाजों को थका देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मैं चाहता था कि वो गेंद को पुरानी करें। उन्होंने अपने टीम के साथियों की बिल्कुल भी मदद नहीं की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से Mcsweeney और लाबुशेन ने कुछ पारी में ऐसे ही किया। अगर शुभमन गिल तमिलनाडु के होते तो उन्हें ड्रॉप कर दिया होता।’

शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 93 रन बनाए

बता दें कि, शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच पारी में महज 18.60 के औसत से 93 रन बनाए। उन्होंने एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 31 रन बनाए थे।

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘इस सीरीज में उन्होंने टीम के लिए बिल्कुल भी योगदान नहीं दिया है। सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि फील्डिंग में भी उन्होंने काफी खराब प्रदर्शन किया है।’

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...