Skip to main content

ताजा खबर

“अगर रोहित शर्मा ऑक्शन में आते हैं तो….”- संजय बांगर ने बताया IPL 2025 के लिए PBKS का मास्टर प्लान

अगर रोहित शर्मा ऑक्शन में आते हैं तो- संजय बांगर ने बताया IPL 2025 के लिए PBKS का मास्टर प्लान

Sanjay Bangar (Photo Source: X/Twitter)

पंजाब किंग्स के क्रिकेट डेवेलपमेंट के हेड संजय बांगर ने आगामी आईपीएल 2025 मेगा-नीलामी के लिए अपनी टीम की रणनीति तैयार की है। अगर मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिलीज करने का फैसला करती है तो इसके लिए भी उनका प्लान तैयार है। बांगर का मानना ​​है कि रोहित की बहुत मांग होगी और अगर वह ऑक्शन में आते हैं तो उन्हें अच्छी खासी कीमत मिलेगी।

पंजाब किंग्स (PBKS) मेगा-ऑक्शन के जरिए एक अच्छी टीम बनाने की कोशिश करेगी। साथ ही टीम को रोहित शर्मा जैसे अनुभवी कप्तान की भी जरूरत है। ऐसे में अगर रोहित शर्मा ऑक्शन पूल में आते हैं तो पंजाब किंग्स हर हाल में उन्हें खरीदना चाहेगी। पंजाब किंग्स को आईपीएल में अब तक कुछ खास सफलता नहीं मिली है। ऐसे में टीम की नजरें आगामी सीजन के लिए एक मजबूत टीम बनाने पर है।

रोहित शर्मा को लेकर संजय बांगर ने दिया बड़ा बयान

हाल ही में एक पॉडकास्ट में, संजय बांगर से पूछा गया कि अगर मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिलीज करती है तो पंजाब किंग्स की क्या योजना है। बांगर ने जवाब दिया कि उनका निर्णय ऑक्शन के समय उनके पास उपलब्ध धनराशि पर निर्भर करेगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर रोहित शर्मा उपलब्ध होते हैं तो उन्हें “बहुत अधिक कीमत” पर खरीदा जा सकता है।

बांगर से आरएओ पॉडकास्ट यूट्यूब चैनल पर जब रोहित शर्मा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे पास जेब में पैसे हैं या नहीं। अगर रोहित ऑक्शन में आता है, तो मुझे पूरा विश्वास है कि उसे ऊंची कीमत पर खरीदा जाएगा।’

बता दें, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड 5 बार खिताब जीता था, हालांकि इसके बावजूद एमआई मैनेजमेंट ने IPL 2024 से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी। हालाँकि उनका ये फैसला गलत साबित हुआ और टीम सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...