Skip to main content

ताजा खबर

अगर बाबर आजम से बेहतर आपके पास कोई और खिलाड़ी है तो आप उन्हें ला सकते हैं: अनुभवी खिलाड़ी को सलमान बट ने किया जमकर सपोर्ट

अगर बाबर आजम से बेहतर आपके पास कोई और खिलाड़ी है तो आप उन्हें ला सकते हैं: अनुभवी खिलाड़ी को सलमान बट ने किया जमकर सपोर्ट

Babar Azam (Pic Source-X)

पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम पिछले कुछ समय से अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। हाल ही में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें बाबर आजम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इन दोनों ही मैच में बाबर आजम अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे।

इस सीरीज के खत्म होने के बाद तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने बाबर आजम की जमकर आलोचना की है। हालांकि सलमान बट ने बाबर आजम को सपोर्ट करते हुए बड़ा बयान दिया है। सलमान बट के मुताबिक बाबर आजम इस समय पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और इस खराब समय में उनका सपोर्ट सबको करना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबर टी20 और वनडे में आईसीसी रैंकिंग में टॉप 3 में लगातार रहे हैं।

सलमान बट ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो साझा की और कहा कि, ‘आखिर क्यों सब लोग मुझसे यह पूछ रहे हैं कि मैं बाबर आजम को क्यों सपोर्ट कर रहा हूं? क्या उन्होंने 500 रन मेरे सपोर्ट की वजह से बनाए हैं या फिर मैंने लोगों से उनके लिए वोट मांगा है। पिछले 4 सालों में बाबर पाकिस्तान के सबसे अच्छे बल्लेबाज रहे हैं और इसमें कोई शक नहीं है। पाकिस्तान टीम ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलती है और व्हाइट बॉल क्रिकेट में वो हमेशा टॉप 3 में रहे हैं।

उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और टीम में उनके आसपास भी कोई नहीं है। अगर आप अपने सबसे शानदार खिलाड़ी को सपोर्ट नहीं कर सकते हैं और उन्हें हटाना चाहते हैं तो इसमें कोई कुछ भी नहीं कह सकता। अगर आपके पास कोई और खिलाड़ी है तो आप उनको लाए और टीम में मौका दें।’

बाबर रन नहीं बना रहे हैं लेकिन बाकी खिलाड़ियों का क्या?: सलमान बट

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘हां, मैं मानता हूं कि बाबर आजम टेस्ट क्रिकेट में उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे हैं। लेकिन क्या यह चिंता का विषय है? बाबर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो उन्हें हटा दिया जाए लेकिन बाकी खिलाड़ी क्या कर रहे हैं? बाबर ने रन नहीं बनाए लेकिन बाकी खिलाड़ियों का क्या?

जब बाबर आजम लगातार रन बना रहे थे तब लोगों ने उन्हें किंग बोलना शुरू कर दिया था। लेकिन मैं उन कुछ लोगों में से था जो कह रहे थे कि वो अभी भी टॉप खिलाड़ियों के पीछे हैं। जब कोई रन बना रहा होता है तब लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे होते हैं लेकिन वहीं खिलाड़ी जब खराब फॉर्म से गुजर रहा होता है तो लोग उनकी आलोचना करते हैं।’

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...