Skip to main content

ताजा खबर

ICC टेस्ट रैंकिंग में हुआ बड़ा उलटफेर, बाबर आजम हुए टॉप-10 से बाहर, रूट अभी भी हैं नंबर-1

ICC टेस्ट रैंकिंग में हुआ बड़ा उलटफेर बाबर आजम हुए टॉप-10 से बाहर रूट अभी भी हैं नंबर-1

Babar Azam (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद ICC ने ताजा रैंकिंग जारी की है। बल्लेबाजों के लेटेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान जो रूट का दबदबा देखने को मिला है। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था। इसके बाद वो 922 रेटिंग पॉइंट्स पर पहुंच गए हैं और अब उनके पास अपना व्यक्तिगत बेस्ट रेटिंग रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

रूट ने पिछले साल भारत के खिलाफ एजबेस्टन में शतक लगाने के बाद 923 रेटिंग हासिल किए थे। रूट आईसीसी मेन्स टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के केन विलियमसन से 63 अंक आगे हैं। वहीं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम बांग्लादेश सीरीज के दोनों टेस्ट मैच में बल्ले से फ्लॉप रहे, जिसके कारण उन्हें रैंकिंग में काफी नुकसान हुआ और वह टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।

बाबर आजम हुए ICC टेस्ट रैंकिंग के टॉप-10 से बाहर

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम आज जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। 29 वर्षीय बाबर आजम को तीन पायदान का नुकसान हुआ है और वो 712 अंकों के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मोहम्मद रिजवान अब 10वें स्थान पर रहते हुए पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं। जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं और करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पॉइंट्स से सिर्फ एक अंक दूर हैं।

रूट के पास डॉन ब्रैडमैन के सर्वकालिक 961 रेटिंग से आगे जाने का मौका है। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज को आने वाले दिनों में श्रीलंका के खिलाफ एक और पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने हैं और इस वक्त रुट जिस तरह के फॉर्म में हैं ऐसे में वो डॉन ब्रैडमैन के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

इस रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज टॉप-10 रैंकिंग में मौजूद हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 751 रेटिंग अंक के साथ छठे स्थान पर हैं। यशस्वी जायसवाल सातवें और टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली आठवें स्थान पर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...