Skip to main content

ताजा खबर

“अगर ऐसा हुआ तो चैंपियंस ट्रॉफी….”, पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दी बड़ी चेतावनी

अगर ऐसा हुआ तो चैंपियंस ट्रॉफी पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दी बड़ी चेतावनी

Champions Trophy & Basit Ali (Photo Source: X/Twitter)

ICC Champions Trophy 2025 अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में खेला जाना है। PCB पूरे 18 साल के अंतराल के बाद आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। भारत सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान का दौरा नहीं करता है। ऐसे में टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेगी या नहीं इस पर अभी भी सवाल बना हुआ है।

बीसीसीआई ने अब तक टीम इंडिया के भाग लेने को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। बता दें कि एशिया कप 2023 बीसीसीआई की मांग के कारण ही पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला गया था।

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली का कहना है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले देश में सुरक्षा को लेकर काफी ज्यादा ध्यान होगा। क्योंकि अगर कोई भी घटना होती है तो पाकिस्तान से मेजबानी के अधिकार वापस से छीने जा सकते हैं। बासित अली ने इस बात पर भी जोर दिया कि विदेशी टीमों को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के समान सुरक्षा मिलनी चाहिए।

सुरक्षा में एक छोटा सा भी उल्लंघन नहीं होना चाहिए- बासित अली

बासित अली ने अपनी यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,

चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में आयोजित होने वाला है और बांग्लादेश के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों का दौरा भी होना है, इसलिए हमें सुरक्षा पर ध्यान देना होगा। भगवान न करें, अगर इन दौरों में कोई घटना हुई तो चैंपियंस ट्रॉफी यहां नहीं खेली जाएगी। बलूचिस्तान और पेशावर में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, ऐसा क्यों हो रहा है इसका जवाब केवल सरकार ही दे सकती है, लेकिन यह गलत है।

दिग्गज खिलाड़ी ने आगे कहा,

हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सुरक्षा में एक छोटा सा भी उल्लंघन न हो। विदेशी टीमों को हमारे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के समान सुरक्षा मिलनी चाहिए। मुझे यकीन है, मोहसिन नकवी इन बातों से वाकिफ होंगे। 

बता दें, 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस घटना के बाद ICC ने पाकिस्तान से 2011 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने के अधिकार छीन लिए थे। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले, बांग्लादेश और इंग्लैंड का पाकिस्तान दौरा देश में सुरक्षा मुद्दों के लिए एक लिटमस टेस्ट के रूप में काम करेगा। 

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...