Skip to main content

ताजा खबर

अक्षर पटेल को कभी बनना ही नहीं था स्पिनर, शानदार खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

Axar Patel (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि उनके U19 के कोच संजय पटेल ने उनसे कहा था कि शानदार खिलाड़ी का बायोमैकेनिक्स गलत है और उन्हें तेज गेंदबाज से स्पिनर बन जाना चाहिए।

बता दें, अक्षर पटेल का प्रदर्शन हाल ही में खत्म हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी अच्छा रहा था। भारतीय स्पिनर ने 8 मैच में 9 महत्वपूर्ण विकेट झटके थे। सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल ने 23 रन देकर 3 विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी अपने नाम किया था। यही नहीं बल्लेबाजी से भी इस खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अक्षर पटेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 31 गेंदों में 47 रनों की आक्रामक पारी खेली थी।

अक्षर पटेल ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि, ‘कभी-कभी मुझे यह समझ नहीं आता है कि आखिर क्यों मैं स्पिनर बना। मैं तेज गेंदबाज था और मेरे U16 के कोच संजय पटेल ने कहा कि तुम्हारी बायोमैकेनिक्स में कुछ गलती है और तुम्हें स्पिन गेंदबाजी करनी चाहिए। मुझे स्पिन गेंदबाजी में बिल्कुल भी इंटरेस्ट नहीं था। मुझे हमेशा से बल्लेबाजी में मजा आता था और फील्डिंग में हमेशा बोर हो जाता था। इसीलिए जल्दी-जल्दी गेंदबाजी करने के चक्कर में मैंने स्पिन गेंदबाजी करनी शुरू कर दी और मुझे विकेट भी मिलने लगे।’

वेंकटपति राजू सर की वजह से मेरी गेंदबाजी में काफी सुधार हुआ: अक्षर पटेल

अक्षर पटेल ने आगे कहा कि, ‘जब मैं राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी गया तो वेंकटपति राजू सर वहां थे। उन्होंने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया और मेरी गेंदबाजी भी बेहतर हो गई। उन्होंने मेरी स्पिन गेंदबाजी में काफी सुधार किया।’

भारत को अब श्रीलंका का दौरा करना है और अक्षर पटेल को भी टीम में शामिल किया गया है। अक्षर पटेल भी भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। श्रीलंका का दौरा 27 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौर में पहले तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए जाएगी और फिर तीन मैच की वनडे सीरीज।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...