Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 3, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Shardul Thakur, Usman Kadir, Mukesh Kumar, Rohit Sharma & Mehidy Hasan Miraz (Photo Source: X/Twitter)

1. रिपोर्ट: पाकिस्तान के खिलाड़ियों को PCB नहीं दे रही है सैलरी; गुस्से से आग बबूला है प्लेयर्स; जानें क्यों?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से जुड़े एक करीबी सूत्र ने हाल ही में खुलासा किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों में कई कारणों से असंतोष बढ़ता जा रहा है। खिलाड़ियों के मासिक वेतन, Sponsor राशि और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की सूची की घोषणा में लगातार हो रही देरी इसके प्रमुख कारण हैं।

2. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पुरुष और महिला टीमों के नौ खिलाड़ियों को मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट दिए

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने अपने इतिहास में पहली बार अपने कई टॉप पुरुष और महिला क्रिकेटरों को मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट अगले दो वर्षों के लिए दिए गए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि वेस्टइंडीज के 15 पुरुष खिलाड़ियों को अनुबंध दिया गया है, जिनमें से छह मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट हैं। इसके अलावा, अनुबंधित 15 महिला खिलाड़ियों में से तीन को मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। एक वर्षीय अनुबंध वाले क्रिकेटरों के लिए अनुबंध अवधि 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक है, जबकि मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2026 तक है।

3. “धोनी ने मुक्का मारा…उन्हें ट्रॉफी चाहिए थी…” हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, जब ‘कैप्टन कूल’ को आया था गुस्सा

हरभजन सिंह ने बताया कि अपने शांत स्वभाव और शांत व्यवहार के लिए पहचाने जानें वाले एमएस धोनी ने इस साल की शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अहम मैच हारने के बाद ड्रेसिंग रूम में जाते समय स्क्रीन पर गुस्से में मुक्का मारा था। हरभजन सिंह ने धोनी की कप्तानी में भारत और CSK के लिए खेला है। उनके इस बयान ने फैंस को चौंका दिया है।

4. Irani Cup 2024: ROI के खिलाफ बीच मैच में मुंबई टीम के शार्दुल ठाकुर को अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस समय ईरानी कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच में खेला जा रहा है। मैच के दौरान मुंबई के अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को High Fever की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

5. Irani Cup में मुकेश कुमार ने किया बड़ा खेल, अपनी गेंदबाजी से 5 विरोधी बल्लेबाजों को किया फेल

इस समय रेस्ट ऑफ इंडिया और मुंबई टीम के बीच Irani Cup का मैच खेला जा रहा है, जहां सुपरस्टार खिलाड़ियों का धाकड़ प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। एक तरफ सरफराज खान ने बल्ले से रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है, तो दूसरी ओर मुकेश कुमार की रफ्तार भी कमाल की रही और गेंदबाज ने बेहद दमदार प्रदर्शन किया है। मुकेश ने 30 ओवर में 5 विकेट हासिल किए।

6. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन को देख रमीज राजा ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन की जमकर प्रशंसा की है। रमीज राजा के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की है लेकिन उन्होंने इसको सेलिब्रेट उतना नहीं किया है।

7. उस्मान कादिर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, पाकिस्तान के लिए खेला था सिर्फ 1 वनडे मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज और पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज अब्दुल कादिर के बेटे उस्मान कादिर (Usman Qadir) ने आज 3 अक्टूबर, गुरूवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। बता दें कि क्रिकेटर ने पाकिस्तान के लिए सिर्फ 1 वनडे मैच और 25 टी20 मैच खेले हैं।

8. बड़े दिल वाले कप्तान हैं Rohit Sharma, करोड़ों का काम मुफ्त में कर डाला

विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा ने भी किया Mehidy Hasan के बल्ले की कंपनी का प्रमोशन किया। Mehidy ने बनाया रोहित को बल्ला गिफ्ट किया। रोहित ने कहा, मैं Mehidy को काफी समय से जानता हूं, ये गर्व की बात है कि उसने कंपनी शुरू की।

9. इस मामले में बुरे फंसे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, ED ने भेजा समन

Enforcement Directorate (ED) ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को समन भेजा है। अजहरुद्दीन के ऊपर HCA अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान पैसों की हेरा-फेरी करने का आरोप है। बता दें, वह सितंबर 2019 में अध्यक्ष बने थे लेकिन महज दो साल बाद जून 2021 में उन्हें पद छोड़ना पड़ा था।

10. ‘अनमोलजीत सिंह अश्विन की जगह ले सकता है’- हरभजन सिंह ने बताया कौन होगा भारत का अगला ऑफ स्पिनर

हरभजन सिंह ने पंजाब के एक युवा गेंदबाज को चुना है, जो रविचंद्रन अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनकी जगह भर सकते हैं। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने हरभजन ने 17 वर्षीय अनमोलजीत सिंह का नाम लिया, जिन्होंने उनके अनुसार काफी प्रतिभा दिखाई है और भारत में ऑफ-स्पिनरों की विरासत को आगे ले जा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...

22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का विस्तार करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल शुरू हुई ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ का दायरा बढ़ाने...

SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा एक वायरल वीडियो में 60 साल की उम्र में भी गेंद को पुल करते हुए नजर...