Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 11 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 11 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
(Image Credit-Instagram)

1) न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जिम में पसीना बहाते हुए नजर आए विराट कोहली, देखें वायरल वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड की तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में मेजबानी करनी है। दूसरी ओर, इस सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि कोहली को कीवी टीम के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले जिम में पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) रणजी ट्रॉफी 2025 में इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे सूर्यकुमार यादव

रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। पिछले सीजन की विजेता मुंबई की टीम एलीट A का हिस्सा है और उनको अपना पहला मैच बड़ौदा के खिलाफ खेलना है। इसके बाद मुंबई टीम 18 अक्टूबर से महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार मुकाबला खेलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में सूर्यकुमार यादव को भी मुंबई टीम की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) PAK vs ENG: मुल्तान टेस्ट मैच में जो रूट ने नाम किया ये खास रिकाॅर्ड, विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

मुल्तान टेस्ट में दोहरे शतक के साथ जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव क्रिकेटरों में 20 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले कुल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रूट से पहले पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पहले नंबर पर है। कोहली ने 535 मैच की 595 पारियों में 53.23 की औसत और 80 शतक और 140 अर्धशतक की मदद से कुल 27041 रन बनाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ‘अगर IPL 2025 ऑक्शन में रोहित शर्मा का नाम शामिल हुआ तो…’, भारतीय कप्तान को लेकर हरभजन सिंह ने रखा अपना पक्ष

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि अगर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा का नाम शामिल किया जाता है तो यह नीलामी और भी रोमांचक हो जाएगी। बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग के गवर्निंग काउंसिल ने आगामी सीजन को लेकर कई नए नियम लागू किए हैं। एक नियम यह भी है कि सभी टीमें ज्यादा से ज्यादा 5 कैप्ड और 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकती हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) ‘प्लीज भारत से कुछ सीखें’ पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट से गुहार लगाते हुए बासित अली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस लचर प्रदर्शन को लेकर, बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- विचार प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है, जिसका पाकिस्तान क्रिकेट में अभाव है। भारत ने शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल को ब्रेक दिया, लेकिन हमारी टीम में किसी को ब्रेक नहीं दिया जाता। प्लीज भारत से आप कुछ सीखें। बासित ने आगे भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टी20 मैच को लेकर कहा- नीतीश (रेड्डी) ने जिस तरह के छक्के मारे उसे छक्का नहीं बल्कि आत्थे (उर्दू में दमदार शॉट) कहा जाना चाहिए। और फिर रिंकू सिंह तो आखिर माइकल बेवन हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6) आकाश चोपड़ा ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वरुण चक्रवर्ती के भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘वरुण चक्रवर्ती 3 साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में वरुण चक्रवर्ती ने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और दूसरे मुकाबले में उन्होंने पहले मैच से भी बेहतर गेंदबाजी की। उन्होंने और भी आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी की। उन्होंने लगातार स्टंप्स लाइन पर गेंदबाजी की, जिसकी वजह से बांग्लादेश के बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने में नाकाम रहे। (पढ़ें पूरी खबर)

7) IND vs BAN: अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को अपने मौके गंवाने का पछतावा हो सकता है: आकाश चोपड़ा

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज के पहले दो मैचों में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन इस मौके को नहीं भुना पाए हैं। अभिषेक पहले दो टी20 मैचों में 16 और 15, तो संजू 29 और 10 रन की ही पारी खेल पाए। इस बात को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का बयान सामने आया है। चोपड़ा का कहना है कि इन दोनों खिलाड़ियों को अपना मौंका गंवाने का पछतावा हो सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) टेस्ट सीरीज से पहले Rohit Sharma कर रहे हैं खास तैयारी, कड़ी धूप में बहा रहे हैं जमकर पसीना

टी20 वर्ल्ड कप के बाद से Rohit Sharma अपने फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं, जहां पिछले कुछ समय से उनके ट्रेनिंग वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। जिनमें रोहित खूब दौड-भाग कर रहे हैं, जिसका नतीजा बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में देखने को मिला था और उन्होंने एक शानदार कैच पकड़ा था। वहींं अब अगली टेस्ट सीरीज के लिए हिटमैन ने अपनी फिटनेस पर काम शुरू कर दिया है और उसी से जुड़ा वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Nitish Reddy ने कोच गंभीर का किया शुक्रिया अदा, तो रिंकू ने SKY से जुड़ी बड़ी बात बताई

Rinku Singh और Nitish Kumar Reddy ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई थी, जहां दिल्ली में हुए दूसरे टी20 मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों का बल्ला जमकर बोला था। वहीं इस खास पारी के बाद रेड्डी और रिंकू का एक वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसमें इन दोनों ने अपनी-अपनी पारी को लेकर बात की है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) खास फैन्स के साथ Team India के खिलाड़ियों ने खेला क्रिकेट, इस दौरान SKY ने की पूरी नौटंकी

टेस्ट क्रिकेट हो या फिर टी20 क्रिकेट इस समय Team India हर प्रारूप में जीतने अपने नाम कर रही है, जहां हाल ही में बांग्लादेश को दूसरे टी20 मैच में मात देकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें खिलाड़ी एक खास काम कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

RR vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत का फूटा गुस्सा, लाइव टीवी पर बोले अपशब्द, वायरल हुआ वीडियो

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत का एक बयान सोशल मीडिया पर...

KKR vs MI: KKR ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी, हार्दिक पंड्या की हुई वापसी; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs MI: KKR opted to field first (image via JioHotstar) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स...

IND vs AFG: आकिब नबी की अनदेखी पर हैरान आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं के फैसले पर उठाए सवाल

Aakash Chopra Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को...

20 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी को मिला बड़ा बूस्ट, फिल साल्ट की इस हफ्ते होगी वापसी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से...