Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 10 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 10 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Team India (Pic Source-X)

1) Womens T20 World Cup, 2024: भारत ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 82 रनों से हराया

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप ए में भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच टूर्नामेंट 12वां मैच खेला गया। बता दें कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 82 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना (50 रन, 38 गेंद) और हरमनप्रीत कौर (51* रन, 27 गेंद) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर, श्रीलंका के सामने जीत के लिए 173 रनों का मजबूत टारगेट रखा। लेकिन जब श्रीलंका इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 19.5 ओवर में 90 रनों पर सिमट गई। (पढ़ें पूरी खबर)

2) अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज को किया अपने नाम

9 अक्टूबर को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश को 86 रनों से हराया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश के खिलाड़ी दूसरे टी20 में भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। बता दें कि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IND vs BAN: दूसरे टी20 मैच में फ्लाॅप हुए संजू सैमसन, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर दिए रिएक्शन

दूसरे टी20 मैच में संजू के फ्लाॅप होने के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि ग्वालियर में हुए पहले टी20 मैच में भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। उस मैच में संजू सिर्फ 29 रन ही बना पाए थे। फैंस का कहना है कि संजू को अब काफी मौके मिल चुके हैं लेकिन वो इसे भुना नहीं पाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) हॉन्ग कोंग 6s ने अपने शेड्यूल का किया ऐलान, भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा ओपनिंग मुकाबला

हॉन्ग कोंग 6s टूर्नामेंट की शुरुआत एक बार फिर से होने जा रही है। बता दें कि, इस शानदार टूर्नामेंट का आखिरी संस्करण 2017 में खेला गया था। इस टूर्नामेंट की हमेशा से ही जमकर प्रशंसा की गई है जिसमें कई देशों को एक दूसरे के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। अब लगभग 7 साल के बाद यह टूर्नामेंट एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। हॉन्ग कोंग 6s के आगामी सीजन का पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

5) PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन हैरी ब्रूक हिट-विकेट आउट होने से बाल-बाल बचे

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में आज 9 अक्टूबर को खेल के तीसरे दिन एक अजीब घटना देखने को मिली है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मैदान पर घटी इस घटना को देखकर हर कोई हैरान रह गया। साथ ही इस घटना की वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

6) BGT 2024-25: एमसीजी में होने वाले बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए तेजी से हो रहा है काम, देखें वायरल वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम इस साल नवंबर में 5 मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के दौरान, चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेट वेन्यू मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। हालांकि, अब इस मोस्ट अवेटेड मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) IND vs BAN: दूसरे टी20 से पहले मस्ती मोड में नजर आए सूर्यकुमार यादव, मोर्ने मोर्केल को हिंदी सिखाने की कर रहे कोशिश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल जो दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज भी रह चुके हैं, उन्हें हिंदी बोलना सिखा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव ने मोर्ने मोर्केल से कहा कि, ‘क्या हुआ, कुछ बोलो।’ इस पर मोर्ने मोर्केल ने कोई जवाब नहीं दिया और मजाक में कहा कि फुटेज को काट दीजिए। (पढ़ें पूरी खबर)

8) ‘वो सचिन तेंदुलकर के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ सकता है’ खुद के टेस्ट रिकाॅर्ड को तोड़ने पर जो रूट को लेकर एलिस्टर कुक

जो रूट द्वारा इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने पर, एलिस्टर कुक ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पर कहा- मैं उन्हें सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए देख सकता हूं। जब मैं रिटायर हुआ तो मैंने सोचा कि पूरी संभावना है कि मेरा रिकॉर्ड टूट जाएगा। आप कह सकते हैं कि सचिन अभी भी फेवरेट हैं, लेकिन। लंबे समय तक खेलने वाले सभी महान खिलाड़ी चोटों के मामले में भाग्यशाली रहे हैं। आपको कभी पता नहीं चलता कि कब क्या हो जाए, लेकिन यह कुछ ऐसा होना चाहिए जो उसे (जो रूट) रोक सके। (पढ़ें पूरी खबर)

9) फैंस का प्यार देख दंग रह गए रोहित शर्मा, अपनी जान बचाने के लिए कार की ओर लगाई लंबी दौड़, यह रही वीडियो

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए मुंबई में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि अभ्यास सत्र के बाद उनके तमाम फैंस को रोहित शर्मा के लिए चेज करते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। रोहित शर्मा जो मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में अभ्यास कर रहे थे उन्हें अपने कार की ओर भागते हुए देखा गया और उनके पीछे तमाम फैंस भी तस्वीर और ऑटोग्राफ लेने के लिए दौड़ रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“2027 वर्ल्ड कप में हमें उनके अनुभव की जरूरत है” – रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान

Ashwin Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं...

SM Trends: 18 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) कार्लोस ब्रेथवेट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया उन्हें 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 फाइनल में शानदार बल्लेबाजी के लिए याद करती...

“अगर गेंदबाजी नहीं सुधरी, तो उसे क्यों ढोना?” – वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका पर...

“उन्हें सबसे पहले टीम से बाहर किया जाता है” – मोहम्मद सिराज को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Mohammed Siraj(Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर...