Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 06 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Instagram)

1) IND vs BAN: टी-20 सीरीज से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ चोटिल

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दूबे आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने के साथ ही बीसीसीआई ने शनिवार को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। दुबे की जगह अब तिलक वर्मा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। शिवम दूबे पीठ की चोट के कारण आगामी टी20 सीरीज से बाहर हुए हैं।

2) “जो बोलना है बोलो बिंदास…अंपायर और रेफरी को हम बाद में हेंडल करेंगे”- टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर हिटमैन का खुलासा

टीम इंडिया 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बेहद नजदीक थी, मगर दोनों ही बार फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब रोहित शर्मा किसी भी किमत पर जीतना चाहते थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में अपने खिलाड़ियों को स्लेजिंग की खुली छूट दी थी, इस दौरान हिटमैन को फाइन लगने तक का डर नहीं था। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।

3) Asia Cup 2025 को लेकर बड़ी खबर आई सामने, भारत में होगा टूर्नामेंट, नहीं खेल पाएंगे विराट और रोहित

 एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में होना है। इसके अलावा 2027 में बांग्लादेश में एशिया कप आयोजित होगा। फिर पाकिस्तान 2029 में इसकी मेजबानी करता नजर आएगा। क्रिकबज के मुताबिक इन टूर्नामेंट के मीडिया राइट्स के लिए एसीसी ने 170 मिलियन यूएस डॉलर बेस प्राइस रखा है। इस पर बोली लगेगी और अगल 8 साल के मीडिया राइट्स बेके जाएंगे।

4) टी-20 सीरीज में SKY के लिए ट्रंप कार्ड साबित होगा ये गेंदबाज, रफ्तार से बरपाएगा कहर

भारत बनाम बांग्लादेश तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी रविवार, 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होने वाले पहले मैच से होने जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते। मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ऐलान कर चुके हैं कि संजू सैमसन अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे। वहीं उन्होंने इस दौरान मयंक यादव के खेलने पर भी बड़ा हिंट दिया।

5) रोहित शर्मा अगर RCB जाते हैं तो यह IPL के इतिहास का सबसे बड़ा”- मेगा ऑक्शन से पहले एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स का मानना ​​है कि अगर रोहित शर्मा IPL के आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में शामिल होने का फैसला करते हैं, तो यह टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा कदम साबित हो सकता है। रोहित के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि यह कदम हर तरफ सुर्खियां बटोरेगा।

6) LLC में खेलना आपको याद दिलाता है कि इतने लंबे समय आप कितने भाग्यशाली थे: इयान बेल

Legends League Cricket 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का तीसरा सीजन इस समय खेला जा रहा है। टूर्नामेंट का तीसरा लेग इस समय जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं जारी टूर्नामेंट के बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और एलएलसी टीम इंडिया कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले इयान बेल (Ian Bell) ने बड़ा बयान दिया है। बेल का कहना है कि एलएलसी के जारी सीजन में खेलना आपको याद दिलाता है कि आप कितने लंबे समय तक भाग्यशाली रहे हैं।

7) पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI का किया ऐलान, इन दो धाकड़ खिलाड़ियों की हुई वापसी

7 अक्टूबर से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। पिछले काफी समय से इस महत्वपूर्ण मैच का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी थी। अब आज यानी 6 अक्टूबर को पाकिस्तान ने भी आगामी मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है।

शान मसूद (कप्तान), सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, आमेर जमाल, नसीम शाह

8) ग्वालियर का गेम करेगी Team India अपने नाम, खिलाड़ियों ने लगाई है मैदान पर खूब जान

टेस्ट सीरीज में Team India ने जीत की कहानी लिखी थी बांग्लादेश के खिलाफ, जहां रोहित की कप्तानी में टीम ने उस टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था। वहीं अब टी20 सीरीज की बारी है, जिसका आगाज आज यानी की 6 अक्टूबर से हो रहा है और उसके लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने कड़ा अभ्यास किया है।

9) इन दिनों गजब के स्वैग में नजर आ रहे हैं Riyan Parag, कुछ बड़ा धमाका करेंगे 22 गज पर

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों से लबरेज है, जहां इस लिस्ट में Riyan Parag का नाम भी शामिल है। पराग के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह को पक्का करने के लिए ये शानदार मौका है, तो दूसरी ओर इस टी20 सीरीज के लिए खुद पराग भी उत्साहित हैं और उसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।

10) अपने ही खिलाड़ियों को दिए Suryakumar Yadav ने अतरंगी नाम, कप्तान को मिला है शायद नया काम

एक बार फिर से Suryakumar Yadav टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं, इस खिलाड़ी ने आखिरी इंटरनेशनल सीरीज जुलाई महीने में श्रीलंका के खिलाफ खेली थी और उस सीरीज को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टी20 मैच से पहले SKY अपने खिलाड़ियों में जोश भरने काम काम कर रहे हैं और इसका नजारा एक वीडियो दिखा है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...