Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 05 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Ben Stokes (Photo Source: Getty Images)

1) PAK vs ENG 2024: जाने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में क्यों नहीं खेले रहे बेन स्टोक्स? क्रिकेटर ने खुद बताई बड़ी वजह

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ना खेलने को लेकर स्टोक्स ने स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- मैंने इस पहले गेम के लिए खुद को फिट करने की पूरी कोशिश की, लेकिन मैंने इसे मिस करने का फैसला किया। मैं गेम के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया हूं। मेरे रिहैब शेड्यूल में बहुत कुछ शामिल है। हम एक निश्चित बिंदु पर पहुंच गए हैं, लेकिन हम जो हासिल कर रहे हैं उसकी बड़ी तस्वीर को देखते हुए और शारीरिक रूप से जहां मैं हूं, मैं खेलने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हूं।

2) Irani Cup 2024: यह दोहरा शतक मुशीर खान के लिए है: सरफराज खान ने अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी को अपने भाई को किया समर्पित

ईरानी कप मैच के खत्म होने के बाद सरफराज खान ने अपने इस दोहरे शतक को अपने छोटे भाई मुशीर खान को समर्पित किया जो कार दुर्घटना की वजह से ईरानी कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में भाग नहीं ले पाए थे। मुशीर खान के गर्दन में काफी चोट आई है और उन्हें 3 महीने के लिए क्रिकेट से दूरी बनाने को कहा गया है। मैच खत्म होने के बाद सरफराज खान ने कहा कि, ‘यह ट्रॉफी टीम की है लेकिन मैंने घर में यह वादा किया था कि मैं मुशीर के लिए शतक बनाऊंगा। यह उनके लिए है।’

3) Ranji Trophy 2024-25: केरल ने किया स्क्वॉड का ऐलान, संजू सैमसन की जगह इस खिलाड़ी को नियुक्त किया गया कप्तान

केरल ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के पहले राउंड के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में सचिन बेबी को कप्तान नियुक्त किया गया है। संजू सैमसन नेशनल ड्यूटी के चलते पहले राउंड का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, इस कारण सचिन बेबी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। स्क्वॉड में बाबा अपराजित, आदित्य सरवटे, केएम आसिफ और रोहन कुन्नूमल जैसे खिलाड़ी भी शामिल है।

सचिन बेबी (कप्तान), मोहम्मद अजहरुद्दीन, विष्णु विनोद, बाबा अपराजित, जलज सक्सेना, आदित्य सरवटे, केएम आसिफ, बासिल थम्पी, एमडी निधिश, अक्षय चंद्रन, फाजिल फानूस, वाथसल गोविंद, कृष्णा प्रसाद, रोहन कुन्नुमल, सलमान निजार

4) IND-W vs PAK-W: “कोई दबाव नहीं है…”, भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले फातिमा सना का बड़ा बयान

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बात करते हुए कहा कि, “कोई दबाव नहीं है, क्योंकि वहां भीड़ होगी और माहौल ऐसा होगा, इसलिए लड़कियों पर थोड़ा दबाव होगा। लेकिन हम शांत रहने की कोशिश करेंगे और ज्यादा दबाव नहीं लेंगे। जब हम दबाव लेते हैं, तो यह हमारे पक्ष में नहीं जाता है। हम शांत रहने की कोशिश करेंगे और स्थिति को यथासंभव बेहतर तरीके से संभालने का प्रयास करेंगे।”

5) IND vs BAN: ‘पता नहीं कंडीशन कैसी होगी, लेकिन लगता है यह स्लो है’ टी20 सीरीज से पहले ग्वालियर स्टेडियम की पिच को लेकर Towhid Hridoy

बता दें कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में क्रिकेटर ने हिंदुस्तान के हवाले से कहा- टी20 रनों का खेल है, हर टीम रन बनाना चाहती है, लेकिन यहां (ग्वालियर) कोई इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ है, यह एक नई जगह है। हमें नहीं पता कि कंडीशन कैसी होगी, लेकिन प्रैक्टिस विकेट को देखकर मुझे लगता है कि यह स्लो पिच है। ऐसे विकेटों पर हाई स्कोरिंग गेम होना बहुत कम होता है, और यहां कोई आईपीएल मैच भी नहीं हुआ है।

6) ‘अच्छी गेंद हर बल्लेबाज के लिए अच्छी गेंद होती है’ रोहित शर्मा का मेडन इंटरनेशनल विकेट लेने के बाद तंजिम साकिब

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले तंजिम साकिब ने क्रिकबज के हवाले से कहा- वह मेरा डेब्यू मैच था और रोहित या टीम इंडिया मेरे प्रतिद्वंद्वी थे। लेकिन मैं ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस बारे में नहीं सोचा था। मुझसे कहा गया था कि मैं रोहित शर्मा के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन मुझे यकीन था कि मैं अपनी ताकत के हिसाब से खेलूंगा। अगर मैं सही जगह पर गेंदबाजी कर सकता हूं और नई गेंद को स्विंग करा सकता हूं, तो यह किसी भी बल्लेबाज को परेशानी में डाल देगा।

7) SA20 2025: कुमार संगकारा का खुलासा, बताया पार्ल रॉयल्स ने दिनेश कार्तिक और जो रूट को क्यों साइन किया?

कुमार संगकारा ने इंडिया टुडे को दिए एक बयान में कहा, “दिनेश कार्तिक शानदार फिनिशर हैं। वह पारी के अंतिम हिस्से में बहुत आक्रामक और सक्षम होते हैं। टी20 क्रिकेट में उनकी फिनिशिंग स्किल्स बेहतरीन हैं। उनका अनुभव टीम के लिए अहम होगा। जोस बटलर की जगह हमने दो अलग-अलग खिलाड़ियों के बीच जिम्मेदारियां बांटी हैं, और मुझे लगता है कि इस बार हमारी टीम पिछले सीजन से अधिक संतुलित है।”

8) ‘मुझे थोड़ा अफसोस होता है’ पाकिस्तान क्रिकेट की वर्तमान हालत पर विचार करते हुए रविचंद्रन अश्विन

आर अश्विन ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट के इस डाउनफाॅल पर इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में कहा- मैं सच बोल रहा हूं जब मैं कहता हूं कि पाकिस्तान क्रिकेट की वर्तमान स्थिति और वे जिस दौर से गुजर रहे हैं, उससे मुझे थोड़ा अफसोस होता है। क्योंकि कुछ सबसे असाधारण क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के लिए खेला है, और यह बहुत अच्छी टीम थी।

9) PAK के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, बेन स्टोक्स हुए बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल कप्तान बेन स्टोक्स मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। 33 वर्षीय स्टोक्स, जिन्हें अगस्त की शुरुआत से ही इस सीरीज से दरकिनार कर दिया गया था, वो अभी भी चोट से उबर नहीं पाए हैं। स्टोक्स को द हंड्रेड टूर्नामेंट में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...