Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 04 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

1) महिला टी20 वर्ल्ड कप में करीब 1 दशक बाद मैच जीतने पर, मैदान पर ही रोने लगी बांग्लादेश की कप्तान Nigar Sultana

ईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत आज 3 अक्टूबर, गुरूवार से बांग्लादेश की मेजबानी में यूएई में शुरू हो चुकी है। तो वहीं पहला मैच बांग्लादेश और स्काॅटलैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में बांग्लादेश ने करीब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच जीत लिया है। तो वहीं इस जीत के बाद टीम की कप्तान और विकेटकीपर निगर सुल्ताना (Nigar Sultana) मैदान पर भावुक होती हुई नजर आई।

2) गैरी कस्टर्न की रिपोर्ट ने बाबर आजम को पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ने पर मजबूर किया, पढ़ें बड़ी खबर

हाल में ही पाकिस्तान के कोच गैरी कस्टर्न ने एक विस्तृत रिपोर्ट पीसीबी को सौंपी है, जिसमें पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप के हार के कारणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। कस्टर्न द्वारा दायर की गई इस रिपोर्ट के बाद बाबर आजम को कप्तानी से इस्तीफा देने के लिए मजबूत होना पड़ा। साथ ही इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से करीब से जुड़े एक सोर्स ने बड़ा बयान भी दिया है। पीसीबी के एक सोर्स ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- बाबर आजम कस्टर्न और यहां तक ​​कि सहायक कोच, अजहर महमूद की टिप्पणियों और सिफारिशों से खुश नहीं थे और उन्हें लगा कि निराशाजनक प्रदर्शन के लिए केवल उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है।

3) CSK के फील्डिंग कोच ने हरभजन सिंह को कहा ‘झूठा’, धोनी ने कभी तोड़ा ही नहीं टीवी का सेट

चेन्नई सुपर किंग्स के फील्डिंग कोच Tommy Simsek ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि यह सारी रिपोर्ट झूठी है जिसमें यह कहा गया कि आईपीएल 2024 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने गुस्से में टीवी का सेट तोड़ दिया था। बता दें कि, हरभजन सिंह ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि आईपीएल 2024 में CSK vs RCB मुकाबले के दौरान धोनी आउट होने के बाद काफी गुस्से में नजर आए और पवेलियन जाते वक्त टीवी सेट तोड़ दिया था।

4) ‘हमने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में लगातार दो बार हराया है’, आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले विराट कोहली ने भरी हुंकार!

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान विराट कोहली ने कहा कि, ‘यह भिड़ंत हमेशा ही काफी चुनौतीपूर्ण रही है। वातावरण भी काफी गंभीर रहता है। हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो बार सीरीज जीती है और वो भी हमारा सम्मान करते हैं। अब हमें कोई भी टेस्ट टीम के रूप में हल्के में नहीं लेना चाहेगा। हमने उन्हीं के घर में उन्हें लगातार दो बार हराया है।’ बता दें कि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त रहा है। विराट कोहली ने 13 मैचों में 54 से अधिक की औसत से 1352 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल है।

5) Viral Video: “वर्ल्ड कप 2027 में किसे कप्तान चाहते हैं?” फैंस ने जोर-जोर से लगाए रोहित शर्मा के नाम के नारे

इवेंट के दौरान मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सदस्य ने कहा, “आनी, आख्या भारतकन्ना विनंती रोहित भाऊ ना इथे करतो। हमको और एक विश्व कप चाहिए (मैं भारत के सभी नागरिकों की ओर से रोहित भाई से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं। हम एक और विश्व कप चाहते हैं)।” शख्स ने फिर वहां मौजूद फैंस से पूछा, “आनी तो विश्व कप अस्ताना, अहमला कप्तान कोनाला बगाआयचा? कोनाला बगाआयचा (और वह वर्ल्ड कप (2027 संस्करण) भारत को दिलाने के लिए, हम सभी किसे कप्तान बनाना चाहते हैं?)?”, भीड़ ने फिर एक साथ रोहित शर्मा का नाम चिल्लाया।

6) कपिल शर्मा के टाॅक शो पर MS धोनी के हेलिकाॅप्टर शाॅट को नहीं पहचान पाए रोहित, देखें वायरल वीडियो

कपिल शर्मा के शो में अक्षर पटेल ने वर्ल्ड कप 2011 में धोनी द्वारा लगाए छक्के की एक्टिंग की, लेकिन रोहित इसे नहीं पहचान पाए। लेकिन इस दौरान सूर्यकुमार यादव धोनी के आइकाॅनिक हेलिकाॅप्टर शाॅट की एक्टिंग करते हैं, तो रोहित तुरंत MSD का नाम लेते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा अगर धोनी को पहचानना है तो हेलिकाॅप्टर घुमाओ ना।

7) Irani Cup 2024, Day 3 Review: अभिमन्यु ईश्वरन के 151* रनों की शानदार पारी के बाद, रेस्ट ऑफ इंडिया का मुंबई पर शानदार पलटवार

Irani Cup 2024: ईरानी कप का 61वां सीजन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (Mumbai vs Rest of India) के बीच, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो आज 3 अक्टूबर, गुरूवार को खेल का तीसरा दिन समाप्त हुआ। तो वहीं खेल के तीसरे दिन की समाप्ति पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय अभिमन्यु ईश्वरन 151* और ध्रुव जुरेल 30* रन बनाकर मौजूद हैं। रेस्ट ऑफ इंडिया अभी भी मुंबई से 248 रनों से पिछड़ रही है।

8) Ranji Trophy 2024-25: कर्नाटक ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, मयंक अग्रवाल को फिर से मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इस 16 सदस्यीय टीम की कप्तानी एक बार फिर से मयंक अग्रवाल को सौंपी गई है। पिछले कुछ समय से कर्नाटक का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है, लेकिन टीम ट्रॉफी को अपने नाम करने में नाकाम रही है। हालांकि, आगामी सीजन में कर्नाटक के खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

मयंक अग्रवाल (कप्तान), मनीष पांडे (उपकप्तान), लवनिथ सिसोदिया (विकेटकीपर), निकिन जोस, देवदत्त पडिक्कल, आर समरण, श्रेयस गोपाल, सुजय सतेरी (विकेटकीपर), हार्दिक राज, विजयकुमार वैशाक, किशन एस बेदारे, अभिलाष शेट्टी, वासुकी कौशिक, विद्याधर पाटिल, मोहसिन खान, प्रसिद्ध कृष्णा

9) Cycle वाले फैन से की Dhoni ने मुलाकात, लेकिन ना साथ में तस्वीर ली और ना वीडियो बनाने दिया

हाल ही में MS Dhoni का एक क्रेजी फैन दिल्ली से रांची Cycle चलाकर पहुंचा था, जहां ये फैन कई दिनों से माही के फार्म हाउस के बाहर उनसे मिलना का इंतजार कर रहा था। इस दौरान गौरव नाम के इस फैन के कई वीडियो वायरल भी हुए, तो लोग भी इसे सपोर्ट करने लगे। इस बीच गौरव ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है, जिसे देख आप खुश हो जाएंगे।

10) Rohit Sharma ने कानपुर टेस्ट को लेकर बताई दिल की बात, टीम को लेकर भी शेयर किए जज्बात

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर Rohit Sharma का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कानपुर टेस्ट मैच को लेकर बात की है और इस दौरान उन्होंने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ पर तारीफ की है। साथ ही बताया है कि टीम ने बारिश के बाद भी कैसे जीत की कहानी लिखी।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...