Skip to main content

ताजा खबर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रविचंद्रन अश्विन ने लिया संन्यास, जाने धाकड़ खिलाड़ी के महत्वपूर्ण आंकड़ों के बारे में यहां

R Ashwin (Photo Source: X/Twitter)

आज यानी 18 दिसंबर को भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। भारतीय टीम की ओर से रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

बेहतरीन ऑलराउंडर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए भी हैं और तोड़े भी हैं। अश्विन ने अपने संन्यास की पुष्टि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद की।

ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जो अनुभवी ऑलराउंडर ने टेस्ट में बनाए हैं और तोड़े हैं। बता दें कि, रविचंद्रन अश्विन ने मात्र 45 टेस्ट मैच में 250 विकेट झटके थे जबकि 54 टेस्ट में उन्होंने 300 विकेट अपने नाम किए थे। 66 टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन के नाम 350 विकेट है। इसके अलावा टेस्ट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज रविचंद्रन अश्विन ने अपने नाम की है। टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 400 विकेट, 450 विकेट और 500 विकेट लेने वाले गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन है।

यही नहीं रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर है। उन्होंने टेस्ट में 537 विकेट झटके हैं। टेस्ट में एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में रविचंद्रन अश्विन दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 37 बार यह उपलब्धि अपने नाम की है। यही नहीं एक टेस्ट मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में रविचंद्रन अश्विन ने 8 बार 10 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए है।

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 3500 रन बनाए हैं और 500 विकेट भी झटके हैं

रविचंद्रन अश्विन 2 में से एक खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 3500 रन बनाए हैं और 500 विकेट झटके हैं। यही नहीं बेहतरीन ऑलराउंडर भारत की ओर से सबसे तेज 50 विकेट, 100 विकेट, 150 विकेट, 200 विकेट, 250 विकेट, 300 विकेट, 350 विकेट, 400 विकेट, 450 विकेट, 500 टेस्ट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। अश्विन एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने चार अलग-अलग बार एक ही टेस्ट मैच में शतक जड़ा है और 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है।

शानदार ऑलराउंडर पहले भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने 50 टी20 विकेट अपने नाम किए हैं। यही नहीं टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 522 विकेट झटके हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी रविचंद्रन अश्विन के नाम है।

उन्होंने एक सीजन में 82 विकेट हासिल किए हैं। 2016 में एक कैलेंडर ईयर में रविचंद्रन अश्विन दूसरे भारतीय खिलाड़ी थे जिन्होंने 500 रन बनाए थे और 50 विकेट भी झटके थे। इन सबके अलावा टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा बार अश्विन ने ही आउट किया है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...