Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 14, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Gautam Gambhir, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Pratham Singh & Shaheen Afridi (Photo Source: X/Twitter)

1. बांग्लादेश बढ़ा सकता है रोहित एंड कंपनी की टेंशन, WTC में भारत का नंबर-1 ताज खतरे में

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में एक हार से रोहित शर्मा एंड कंपनी को तगड़ा नुकसान हो सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच हारते ही भारत के सिर से WTC पॉइंट्स टेबल में  नंबर-1 का ताज भी छिन जाएगा।

2. “उस दिन ड्रेसिंग रूम में उनसे नजरें मिलाने से बचने की कोशिश कर रहे थे”- धोनी के गुस्से को लेकर इस प्लेयर ने किया बड़ा खुलासा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मैदान के अंदर और बाहर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और इसी वजह से फैंस ने उन्हें कैप्टन कूल का दर्जा दिया है। हालांकि, कई मुकाबले ऐसे भी होते हैं जहां धोनी जैसे कप्तान भी खुद को शांत नहीं रख पाते हैं और अपना आप खो देते हैं। CSK के पूर्व खिलाड़ी एस. बद्रीनाथ ने बताया कि आईपीएल में आरसीबी से एक मैच हारने के बाद धोनी इतना गुस्सा हो गए थे कि हर कोई ड्रेसिंग रूम में उनसे नजरें बचाता फिर रहा था।

3. किंग कोहली अब सचिन तेंदुलकर के एक और अविश्वसनीय रिकॉर्ड को तोड़ने के पहुंचे करीब

विराट कोहली ने अभी तक सभी प्रारूपों को मिलाकर 26,942 रन बनाए हैं और बहुत जल्द वो 27000 रन की उपलब्धि को अपने नाम कर सकते हैं। बता दें कि अनुभवी बल्लेबाज ने अभी तक 26,942 रन 591 पारियों में बनाए हैं। वहीं सबसे तेज 27000 रन बनाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर है।

4. VIDEO: “डोसा और मुर्ग मलाई चिकन बहुत पसंद है”- मोर्केल ने बताया अपने फेवरेट इंडियन डिश का नाम

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भारतीय पकवानों के बारे में अपनी पसंद जाहिर की है। उन्होंने बताया, नाश्ते के लिए, मैं निश्चित रूप से डोसा खाना पसंद करता हूं। मुर्ग मलाई, चिकन और नान ब्रेड भी पसंद हैं, लेकिन मुझे लगता है कि एक कोच के रूप में हेल्दी खाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर मैं अच्छा खाना खाऊंगा तो खिलाड़ी इसका अनुसरण करेंगे।

5. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, जेवियर बार्टलेट हुए आउट, बेन ड्वारशुइस को मिली टीम में जगह

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। बेहतरीन तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट तीसरे टी20 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। पहले टी20 मैच में जेवियर बार्टलेट चोटिल हो गए थे और इसी वजह से वो अपना स्पैल भी खत्म नहीं कर पाए थे। अब जेवियर बार्टलेट की जगह बेन ड्वारशुइस को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।

6. काफी अच्छी बात है कि टीम में कई क्वालिटी सीनियर खिलाड़ी है और हमें उन्हें सपोर्ट करना बेहद जरूरी है: मोर्ने मोर्केल

पहले दिन के अभ्यास सेशन के बाद मोर्ने मोर्केल ने कहा कि टीम इंडिया लकी है कि उनके पास कई क्वालिटी सीनियर खिलाड़ी हैं और इससे उन्हें भी काम करने में काफी आसानी हो रही है। मोर्ने मोर्केल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी जमकर प्रशंसा की।

7. “उन्हें कप्तानी से हटाना नाइंसाफी”- शाहीन अफरीदी के सपोर्ट में उतरे पूर्व पाक प्लेयर

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोईन खान ने शाहीन शाह अफरीदी को सफेद गेंद की कप्तानी से हटाने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि यह अनुचित था। उन्होंने शाहीन अफरीदी को फिर से कप्तान बनाए जाने की वकालत की है। मोईन खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को आड़े हाथ लिया है।

8. Duleep Trophy 2024: एक ओवर में 14 रन जड़ प्रथम सिंह ने बेहतरीन तरीके से अपना शतक किया पूरा, यह रही वीडियो

दलीप ट्रॉफी 2024 का तीसरा मुकाबला इंडिया A और इंडिया D के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच की दूसरी पारी में इंडिया-ए के खिलाड़ी प्रथम सिंह ने 189 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 122 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान प्रथम सिंह ने इंडिया D के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा। यही नहीं प्रथम सिंह ने इंडिया D के Vidwath Kaverappa के खिलाफ एक ओवर में 14 रन जड़ अपना शतक पूरा किया।

9. “मत कहो कि कोई झगड़ा है…”, कोहली vs गंभीर के बीच Cold War को लेकर पीयूष चावला ने किया बड़ा खुलासा

पीयूष चावला ने खुलासा किया कि गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच कभी मनमुटाव नहीं था। पूर्व स्पिनर ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हुई बातचीत को याद किया। जब वो और गंभीर एक शो का हिस्सा थे और कोहली को लेकर सवाल किया गया था, जिसका जवाब वह नहीं दे पाए, लेकिन गंभीर ने दिया था।

10. “अय्यर को दलीप ट्रॉफी की चारों टीमों से किसी में भी जगह नहीं मिलती”- श्रेयस को लेकर पाक क्रिकेटर ने उगला जहर

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की अच्छे अंदाज में थी, लेकिन इस समय टेस्ट फॉर्मेट में उनके नाम पर विचार भी नहीं किया जा रहा है। दलीप ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण में उनका स्कोर अब तक 9, 54 और 0 है। इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने अय्यर की कड़ी आलोचना की है। बासित ने अय्यर की आलोचना करते हुए भारतीयों से माफी मांगी।

আরো ताजा खबर

15 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via IPL/X) 1. IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई...

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...