

1. IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया
आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेपाॅक में बल्लेबाजी के बाद, गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए चेन्नई ने 32 रनों से जीत हासिल की।
यह जारी टूर्नामेंट में सीएसके की लगातार दूसरी जीत, जबकि केकेआर को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 193 रनों का लक्ष्य केकेआर के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए रहाणे एंड कंपनी 160 रन ही बना सकी।
2. ‘बैटिंग उन्हें निराश कर रही है’ – CSK के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा
भारत के पूर्व ओपनर ने अपने ऑफिशियल ‘X’ हैंडल पर लिखा, “कोलकाता की बॉलिंग से जुड़ी दिक्कतें चोटों की वजह से जगजाहिर हैं। लेकिन उनकी बैटिंग ही उन्हें लगातार निराश कर रही है… जिस भी टीम में नंबर 9 पर अनुकूल रॉय जैसा खिलाड़ी हो, उसे इससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। कोलकाता के लिए यह अब तक की सबसे खराब शुरुआत है… पहले 5 मैचों में एक भी जीत नहीं मिली है।”
3. IPL 2026: आज (15 अप्रैल) RCB का मुकाबला LSG से होगा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स 15 अप्रैल को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मैच में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। आरसीबी फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है, जिसने अब तक अपने चार में से तीन मैच जीते हैं।
दूसरी ओर, लखनऊ का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है; उन्होंने चार मैचों में दो जीत और दो हार दर्ज की हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल करके शानदार वापसी की।
4. IPL 2026: RCB vs LSG मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, पिच रिपोर्ट
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाजों को पहली ही गेंद से खुलकर खेलने का मौका मिलता है। यहां पर छोटी बाउंड्री होने के कारण, यह मैदान रन बनाने के अवसरों को और भी बढ़ा देता है, जिससे यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड बन जाता है।
हालांकि, गेंदबाजों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है। यहां स्कोर का बचाव करना मुश्किल है, और रनों को रोकने के लिए उन्हें लाइन और लेंथ के साथ-साथ वैरिएशन पर भी काफी हद तक निर्भर रहना पड़ता है। आमतौर पर टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी का फैसला करते हैं।
RCB vs LSG संभावित प्लेइंग इलेवन
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB): विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी
5. IPL 2026 Match 23: आरसीबी या लखनऊ सुपर जायंट्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें
RCB vs LSG हेड टू हेड रिकाॅर्ड
आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान एक बार की चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 4 बार जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 2 बार मैच जीतने में सफल रही है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक भी मैच टाई या कोई परिणाम वाला नहीं रहा है।
| मैच खेले | 6 |
| राॅयल चैलेंजर्स बेगंलुरू ने जीते | 4 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते | 2 |
| टाई/नो रिजल्ट | 0 |
| सबसे पहला मैच | 19 अप्रैल, 2022 (राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता) |
| हालिया मैच | 27 मई, 2025 (राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता) |
6. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत
भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल के महीनों में उनकी बल्लेबाजी फॉर्म लगातार गिरती दिखी है, जिससे टीम में उनकी जगह और कप्तानी दोनों पर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनके भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं के बीच गंभीर चर्चा हो सकती है।
आगामी यूके दौरा सूर्यकुमार यादव के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। भारत को जून में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच और जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरान उनकी कप्तानी से ज्यादा बल्लेबाजी पर ध्यान रहेगा। अगर वह रन नहीं बना पाए, तो 2028 तक टीम में उनकी भूमिका पर पुनर्विचार किया जा सकता है।
7. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर दिलशान मदुशंका को शामिल किया
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। टीम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स के चोटिल होने के बाद श्रीलंका के लेफ्ट-आर्म पेसर दिलशान मदुशंका को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। मदुशंका को 75 लाख रुपये में टीम में जोड़ा गया है, जिससे SRH को टूर्नामेंट के अहम मोड़ पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।
8. IPL 2026: मुंबई इंडियंस को मिला बड़ा बूस्ट, ब्रेक के बाद टीम से जुड़ने के लिए तैयार Will Jacks
इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स, 2026 आईपीएल सीजन के पहले चार मैच मिस करने के बाद, मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। बीबीसी स्पोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय खिलाड़ी ने एक बहुत ही व्यस्त सर्दियों के बाद खेल से कुछ समय का ब्रेक लिया, जिस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेल के तीनों फॉर्मेट खेले।
‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा
CSK vs KKR: KKR ने CSK के खिलाफ पहले फील्डिंग चुनी, देखें टीमों की प्लेइंग XI
IPL 2026: RCB vs LSG मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर
IPL 2026 Match 23: आरसीबी या लखनऊ सुपर जायंट्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

