Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेपाॅक में बल्लेबाजी के बाद, गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए चेन्नई ने 32 रनों से जीत हासिल की।

यह जारी टूर्नामेंट में सीएसके की लगातार दूसरी जीत, जबकि केकेआर को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 193 रनों का लक्ष्य केकेआर के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए रहाणे एंड कंपनी 160 रन ही बना सकी।

आईपीएल 2026, सीएसके बनाम केकेआर मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो केकेआर ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 192 रन बनाए।

कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के 7 रनों के निजी स्कोर पर जल्दी आउट होने के बाद, संजू सैमसन ने 48, आयुष मातरे ने 38 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रनों की पारी खेली, तो सरफराज खान ने 23 रन बनाए। अंत में शिवम दुबे 13* और जेमी ओवरटन 7* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो कार्तिक त्यागी को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले। इसके अलावा वैभव अरोड़ा, अनूकुल राॅय व सुनील नारायण को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब केकेआर चेन्नई से मिले 193 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर महज 160 रन ही बना सकी, व उसे 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए सुनील नारायण ने 24, अजिंक्य रहाणे ने 28, अंगकृष रघुवंशी ने 27 रनों की पारी खेली, तो अंत में रमनदीप सिंह 35 व रोवमैन पाॅवेल 31* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

तो वहीं, होम टीम चेन्नई के लिए स्पिनरों ने शानदार खेल दिखाया। युवा नूर अहमद ने 4 ओवर में 21 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अंशुल कंबोज को 2 और खलील अहमद व अकील हुसैन को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...