Skip to main content

ताजा खबर

“मैं वहां जाकर खेलना चाहता हूं, जहां मुझे थोड़ी आजादी मिल सके”- LSG का साथ छोड़ने पर KL Rahul ने तोड़ी चुप्पी

KL Rahul (Photo Source: X)

केएल राहुल ने आखिरकार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने परअपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह नए विकल्प तलाशना चाहते थे और एक ऐसी टीम की तलाश कर रहे थे जहां वह आजादी के साथ खेल सकें। राहुल के LSG छोड़ने के बाद से क्रिकेट बिरादरी में लगातार ये बातें हो रही थी कि आखिर क्यों उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ अपना रिश्ता खत्म किया।

इस बात पर भी सवाल उठे कि क्या टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया या यह उनका खुद का फैसला था। हालांकि, राहुल ने खुद स्पष्ट किया कि वह एक अलग फ्रेंचाइजी के साथ अवसर तलाशना चाहते हैं। अब वो नई शुरुआत करना चाहते हैं। राहुल ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान एलएसजी से अलग होने को लेकर चुप्पी तोड़ी।

LSG से अलग होने को लेकर KL Rahul ने तोड़ी चुप्पी

केएल ने कहा कि, ”मैं नए सिरे से शुरुआत करना चाहता हूं। मैं अपने ऑप्शन देखता चाहता था और मैं वहां जाकर खेलना चाहता हूं, जहां मुझे थोड़ी आजादी मिल सके और टीम का माहौल कुछ हल्का रहे। कभी-कभी आपको दूर जाकर अपने लिए कुछ अच्छा तलाशने की जरूरत होती है।”

बता दें कि 32 वर्षीय राहुल ने पिछले तीन सीजन में एलएसजी की कप्तानी की, जिसमें दो बार टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही। एलएसजी पिछले सीजन में सातवें स्थान पर रही, जिसमें राहुल ने 14 मैचों में 136.13 के स्ट्राइक रेट से 520 रन बनाए थे। वह अब तक 132 आईपीएल मैचों में 4683 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं।

राहुल आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के जरिए भारतीय टी20 टीम में भी वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था। राहुल ने कहा, ”मैं कुछ समय से टी20 टीम से बाहर हूं। मैं जानता हूं कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं कहां खड़ा हूं, मुझे पता है कि वापसी के लिए मुझे क्या करना होगा? इसलिए मैं इस आईपीएल सीजन का इंतजार करूंगा ताकि मुझे वापसी करने और अपने क्रिकेट का लुत्फ उठाने का मौका मिले। मेरा लक्ष्य टी20 टीम में वापसी करना है।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़

Mangesh Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाया। मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाजी...

CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Chennai Super Kings full squad चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 नीलामी में अकील होसेन को ₹2 करोड़ में साइन करके अपनी टीम को मजबूत किया। उन्होंने अनकैप्ड...

RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में समाप्त हुआ। करीब 7 घंटे तक चले इस...

SRH Final Squad for IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Sunrisers Hyderabad full squad सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2025 में सबसे मजबूत टीमों में से एक थी, जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, नीतीश कुमार रेड्डी...