Skip to main content

ताजा खबर

3 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

3 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. इंग्लैंड के खिलाफ क्या हैं जसप्रीत बुमराह के T20 रिकाॅर्ड्स? यहां जाने

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड की बात करें तो बुमराह ने अब तक पांच मैच खेले हैं और 9 विकेट लिए हैं। उनका औसत 9.11 और इकॉनमी 5.34 रहा है, जो उनके दबदबे को दर्शाता है। साफ है कि बड़े मैच में भारत को उनसे एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

मैच ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ आंकड़े इकाॅनमी औसत स्ट्राइक रेट
5 15.2 1 82 9 3/14 5.34 9.11 10.2

2. बीसीसीआई की नई पहल, कुंबले, हरभजन और जहीर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक खास पहल शुरू की है। बोर्ड ने भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और जहीर खान से बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के लिए संपर्क किया है। इन शिविरों का उद्देश्य उन चुनिंदा खिलाड़ियों को तैयार करना है जिन्हें भविष्य में सीनियर भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ी माना जा रहा है।

3. T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर अनिल कुंबले ने जिताई चिंता, मानसिक दबाव बताया कारण

टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। इस बीच, पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने उनकी फॉर्म पर बात करते हुए कहा कि यह समस्या तकनीक से ज्यादा मानसिक लगती है। उनके मुताबिक अभिषेक इस समय आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं और उनका दिमाग थोड़ा उलझा हुआ नजर आता है।

कुंबले ने कहा कि जब खिलाड़ी दबाव में होता है तो वह चाहता है कि दूसरे खिलाड़ी जिम्मेदारी लें। फिलहाल भारत अच्छा खेल रहा है, लेकिन अब अभिषेक पर भी योगदान देने का दबाव बढ़ेगा, खासकर जब टीम का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा।

4. T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे है या नहीं? जानें पूरी डिटेल

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है ताकि यह पक्का किया जा सके कि मौसम की रुकावट जरूरी नॉकआउट मैचों के नतीजे पर गलत असर न डाले। 2026 एडिशन, जिसे भारत और श्रीलंका 7 फरवरी से 8 मार्च तक मिलकर होस्ट कर रहे हैं, अब अपने सेमीफाइनल स्टेज पर पहुंच गया है।

क्वालिफाई करने वाली चार टीमें इंडिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड हैं। पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से 4 मार्च को ईडन गार्डन्स में होगा, जबकि इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरे सेमीफाइनल में होगा।

मैच तारीख रिजर्व तारीख जगह
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड 04 मार्च, 2026 05 मार्च, 2026 ईडन गार्डन्स, कोलकाता
इंडिया बनाम इंग्लैंड 05 मार्च, 2026 06 मार्च, 2026 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

5. T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए फाइनल की राह नहीं आसान!, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले कोच गंभीर और कप्तान सूर्या के सामने ये बड़ी चुनौती

इस विश्व कप में अभिषेक शर्मा से बड़ी उम्मीदें थीं, पर छह मैचों में वह केवल 80 रन ही बना सके हैं और तीन बार खाता भी नहीं खोल पाए। सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट भी 135 के आसपास रहा है, जो उनकी आक्रामक शैली के मुताबिक थोड़ा फीका माना जा रहा है। हार्दिक पांड्या भी बड़े मौकों पर प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो पाए हैं। अगर निरंतरता की बात करें तो ईशान किशन ही ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने लगातार योगदान दिया है।

अब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में यही कड़ी सबसे बड़ी चिंता बन सकती है। गौतम गंभीर की रणनीति और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी दोनों की असली परीक्षा अब होगी। सुपर-8 तक लड़खड़ाते हुए पहुंची टीम को अब एकजुट होकर चैंपियन जैसी क्रिकेट दिखानी होगी, नहीं तो भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी।

6. पाकिस्तान टीम का अगला कप्तान बनने की रेस में शादाब खान सबसे आगे, लेकिन शाहिद अफरीदी ने ये क्या कह दिया

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट में खस्ता हालात के बाद मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा को उनके पद से बर्खास्त किया जा सकता है। चयनकर्ता अगले कप्तान के रुप में शादाब खान और शाहीन अफरीदी को देख रहे हैं। संभावित अटकलों के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शादाब खान की जमकर आलोचना की है। समा टीवी के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘उसके प्रदर्शन को देखते हुए मैं उसे टीम में भी नहीं चुनूंगा, कप्तानी देना तो दूर की बात है।’

7. भारत के लिए इस तारीख को एक्शन में नजर आएंगे रोहित-विराट कोहली, खेलेंगे 3 वनडे मैच

आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करेगी, जिसकी शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के साथ होगी। अफगानिस्तान के भारत दौरे पर एक टेस्ट मैच के साथ तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज से रोहित और विराट एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे। यह सीरीज उनके लिए काफी होगी, क्योंकि यह 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी का पहला बड़ा कदम है। सीरीज का पहला मैच 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

8. सूर्यकुमार यादव बने नंबर 1 टी20 कप्तान, तोड़ दिया रोहित शर्मा का बड़ा रिकाॅर्ड

सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के नंबर वन T20I कप्तान बन चुके हैं। उन्होंने भारत के महान कप्तान रोहित शर्मा समेत विराट कोहली और एमएस धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव का अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विनिंग पसेंटेज कप्तान के तौर पर भारत के लिए सबसे अच्छा है। कम से कम 50 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले किसी भी कप्तान का जीत प्रतिशत इतना नहीं है, जितना की सूर्यकुमार यादव का है। यहां तक कि वे दुनिया के दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिनका जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा (81.25) है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली और बुमराह की हुई वापसी

ENG vs IND: Jasprit Bumrah, Virat Kohli named in squad for England ODIs (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जुलाई में इंग्लैंड में होने वाली 2026 वनडे सीरीज...

IPL 2027: आगामी सीजन से पहले इन 3 बडे़ स्टार्स की ट्रेडिंग खबरों ने सुर्खियां बटोरीं

IPL 2027 (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 की शुरुआत में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन अगले सीजन से पहले संभावित ट्रेड्स को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म...

बड़ी खबर! इंजरी के कारण आयरलैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि विश्व के नंबर 2 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती, आगामी...

वैभव सूर्यवंशी ने खोला श्रीलंकाई गेंदबाजों का धागा, मात्र 11 गेंदों में ठोका लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) रविवार (21 जून) को रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई-सीरीज फाइनल के दौरान, इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच हुए मैच में...