
Florida (Pic Source-X)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नेपाल और श्रीलंका का मैच फ्लोरिडा में बारिश की वजह से रद्द हो गया था। तमाम क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि वो इस मैच का लुफ्त उठा पाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब अगला मैच यहां पर आज यानी 14 जून को अमेरिका और आयरलैंड के बीच में खेला जाना है।
यही नहीं फ्लोरिडा में इसके अलावा दो और मैच भी खेले जाएंगे। हालांकि आगामी तीनों ही मुकाबलों में बारिश खलल डाल सकती है। इस पिच की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है और अगर बारिश ने मुकाबले के बीच ज्यादा परेशान नहीं किया तो हमें पूरा मैच देखने को मिल सकता है।
USA के सलामी बल्लेबाज स्टीवन टेलर ने भी स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, ‘इस स्टेडियम में ही हम लोग बचपन से खेले हैं और यही बड़े हुए हैं। यहां का ड्रेनेज सिस्टम हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और हम लोग यही दुआ करते हैं कि अगले दिन यहां बिल्कुल भी बारिश ना हो ताकि यहां पर क्रिकेट खेला जा सके। लेकिन हम मौसम को रोक नहीं सकते हैं और जो भी होगा हमें उससे ही काम करना होगा।’
हम खुद यही चाहते हैं कि आयरलैंड के खिलाफ हमारा पूरा मैच हो: Saurabh Netravalkar
USA के शानदार तेज गेंदबाज Saurabh Netravalkar ने भी न्यूयॉर्क के मौसम को लेकर अपना पक्ष रखा। बता दें, Saurabh Netravalkar ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और विरोधी टीम के कई महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। अगर USA आयरलैंड के खिलाफ मैच जीत जाते हैं तो वो सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेंगे।
न्यूयॉर्क से निकलने से कुछ घंटो पहले Saurabh Netravalkar ने कहा कि, ‘दरअसल मैंने तापमान को लेकर बिल्कुल भी नहीं सोचा है। हम लोग सुन रहे हैं और देख भी रहे हैं की बारिश हो रही है लेकिन यह ऐसी चीज है जिसे हम बिल्कुल भी नहीं रोक सकते हैं। हम खुद चाहते हैं कि आयरलैंड के खिलाफ हमारा पूरा मैच हो और उसे हम अपने नाम करें। आयरलैंड को हल्के में लेना बिल्कुल भी सही बात नहीं है क्योंकि वो भी टॉप की टीम है। हालांकि अगर यह मैच होता है तो हम इसे जरूर जीतना चाहेंगे।’
15 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया
‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

