
Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)
ग्रोइन इंजरी की सर्जरी के बाद से Kuldeep Yadav अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं, जिसका नजारा आए दिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर देखने को मिल जाता है। इस बीच कुलदीप ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कप्तान रोहित के बयान को गलत करार कर दिया है।
कप्तान रोहित ने क्या बयान दिया था Kuldeep Yadav के लिए?
हाल ही में अश्विन की जगह टीम इंडिया में तनुष कोटियन को शामिल किया गया है, जिसे लेकर रोहित ने मीडिया के सामने सफाई दी थी। रोहित ने कहा था कि- तनुष ने ऑस्ट्रेलिया में एक महीने पहले क्रिकेट खेला था, वहीं Kuldeep Yadav के लिए मुझे नहीं लगता कि उसके पास वीजा है और वह 100% फिट नहीं है। तो अक्षर हाल ही में पिता बने हैं, ऐसे में तनुष तैयार हैं और अगर हमें यहां या सिडनी में दो स्पिनरों की जरूरत है तो हम वास्तव में एक बैकअप चाहते हैं।
क्या ये इंस्टा स्टोरी Kuldeep ने रोहित को दिखाने के लिए लगाई है?
*Kuldeep Yadav की फिटनेस पर कप्तान रोहित ने सवाल खड़ा किया था।
*इस बीच स्पिन गेंदबाज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नया वीडियो शेयर किया है।
*वीडियो में कुलदीप यादव नेट्स में कमाल की लय के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं।
*ऐसे में फैन्स को राहत देगा ये वीडियो, जल्द करेंगे कुलदीप मैदान पर वापसी।
इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई Kuldeep Yadav की तस्वीरें
Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)
कुछ समय पहले ही ये रील वीडियो शेयर की थी स्पिनर ने इंस्टाग्राम पर
A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)
कुलदीप यादव की नहीं बदली है IPL टीम
दूसरी ओर कुलदीप यादव अगले साल यानी की 2025 में भी दिल्ली टीम से IPL खेलते हुए नजर आएंगे, जहां DC टीम ने ऑक्शन से पहले कुलदीप को रिटेन कर लिया था। ऐसे में अब कुलदीप टीम की स्पिन गेंदबाजी को लीड करेंगे, दूसरी ओर ये खिलाड़ी बल्लेबाजी करने का दम भी रखता है और इसका नजारा कई बार देखने को मिलता है। अब देखना अहम होगा कि अगले साल DC टीम के लिए कुलदीप का प्रदर्शन कैसा रहता है।
साउथ अफ्रीका के इस नए ओपनर ने डेब्यू वनडे में 150 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
पोंटिंग और स्टीव वॉ को पीछे छोड़ Joe Root ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, बने तीसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर
9 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

