Skip to main content

ताजा खबर

इधर रोहित ने फिटनेस पर उठाया था सवाल, उधर Kuldeep Yadav ने नेट्स में गेंदबाजी की कमाल

Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)

ग्रोइन इंजरी की सर्जरी के बाद से Kuldeep Yadav अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं, जिसका नजारा आए दिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर देखने को मिल जाता है। इस बीच कुलदीप ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कप्तान रोहित के बयान को गलत करार कर दिया है।

कप्तान रोहित ने क्या बयान दिया था Kuldeep Yadav के लिए?

हाल ही में अश्विन की जगह टीम इंडिया में तनुष कोटियन को शामिल किया गया है, जिसे लेकर रोहित ने मीडिया के सामने सफाई दी थी। रोहित ने कहा था कि- तनुष ने ऑस्ट्रेलिया में एक महीने पहले क्रिकेट खेला था, वहीं Kuldeep Yadav के लिए मुझे नहीं लगता कि उसके पास वीजा है और वह 100% फिट नहीं है। तो अक्षर हाल ही में पिता बने हैं, ऐसे में तनुष तैयार हैं और अगर हमें यहां या सिडनी में दो स्पिनरों की जरूरत है तो हम वास्तव में एक बैकअप चाहते हैं।

क्या ये इंस्टा स्टोरी Kuldeep ने रोहित को दिखाने के लिए लगाई है?

*Kuldeep Yadav की फिटनेस पर कप्तान रोहित ने सवाल खड़ा किया था।
*इस बीच स्पिन गेंदबाज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नया वीडियो शेयर किया है।
*वीडियो में कुलदीप यादव नेट्स में कमाल की लय के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं।
*ऐसे में फैन्स को राहत देगा ये वीडियो, जल्द करेंगे कुलदीप मैदान पर वापसी।

इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई Kuldeep Yadav की तस्वीरें

Kuldeep Yadav (Image Credit- Instagram)

कुछ समय पहले ही ये रील वीडियो शेयर की थी स्पिनर ने इंस्टाग्राम पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

कुलदीप यादव की नहीं बदली है IPL टीम

दूसरी ओर कुलदीप यादव अगले साल यानी की 2025 में भी दिल्ली टीम से IPL खेलते हुए नजर आएंगे, जहां DC टीम ने ऑक्शन से पहले कुलदीप को रिटेन कर लिया था। ऐसे में अब कुलदीप टीम की स्पिन गेंदबाजी को लीड करेंगे, दूसरी ओर ये खिलाड़ी बल्लेबाजी करने का दम भी रखता है और इसका नजारा कई बार देखने को मिलता है। अब देखना अहम होगा कि अगले साल DC टीम के लिए कुलदीप का प्रदर्शन कैसा रहता है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...