Skip to main content

ताजा खबर

‘आप नहीं जानते कि कैसे खेलना है’, बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद अहमद शहजाद

Pakistan vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

रावलपिंडी में पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच, बांग्लादेश की 6 विकेट के जीत के साथ समाप्त हुआ। वहीं इस जीत के साथ बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है।

यह बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है, जब उसने पाकिस्तान के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया है। दूसरे टेस्ट मैच को 6 विकेट से अपने नाम करने से पहले, बांग्लादेश ने मेजबान टीम को पहले टेस्ट मैच में भी 10 विकेट से हराया था।

दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बांग्लादेश के खिलाफ मेजबानी करते हुए, इस हार पर अहमद शहजाद (Ahmed Shehzad) का बड़ा बयान सामने आया है। शहजाद का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को खेलना ही नहीं आता है।

पाकिस्तान टीम पर जमकर बरसे अहमद शहजाद

बता दें कि पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद, अहमद शहजाद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो के हवाले से शहजाद ने कहा- बांग्लादेश ने पाकिस्तान का उनके ही घर में व्हाइटवाॅश कर डाला। तुम्हें आता ही नहीं है, तुमसे होता ही नहीं है।

अब आप को क्या ही कहें, वो आये हैं, अपनी प्रैक्टिस भी उन्होंने आपके घर पर की है। उनके मुल्क की हालत भी, आप जानते हैं, इतने अच्छे नहीं थे। प्यार-प्यार से आके उन्होंने व्हाइटवॉश कर दिया और कहा अमी तुमा के भालो भाषी।

और क्या वो क्रिकेट खेले हैं, पूरी सीरीज के दौरान उन्होंने डाॅमिनेट किया। किस तरह की उन्होंने बैटिंग की है, किस तरह की उन्होंने बॉलिंग की है, राणा जबरदस्त बॉलिंग। उनके बल्लेबाजों ने, आप जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में जो धैर्य रखना चाहिए, वो आपको सिखाया है, बताया है कि क्रिकेट कैसे खेली जाती है। उनके गेंदबाजों ने आपको बताया है कि अनुशासित गेंदबाजी क्या होती है और आप यहीं कहते रह गए कि पिच ऐसी नहीं होनी चाहिए।

देखें अहमद शहजाद की ये वीडियो

Home turf humiliation🏏Bangladesh whitewash Pakistan🏆🇵🇰🇧🇩#PAKvsBAN #PakistanCricket pic.twitter.com/8FYe1xY6kI

— Ahmad Shahzad 🇵🇰 (@iamAhmadshahzad) September 3, 2024

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 32: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, LSG vs RR: Match Review (image via X) लखनऊ सुपर जायंट्स, आईपीएल 2026 के 32वें मैच में, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम...

IPL 2026: तिलक वर्मा ने IPL में हासिल की अनोखी उपलब्धि; दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने…

IPL 2026: Tilak Varma (image via X) आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने जबरदस्त जुझारूपन और पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए, सिर्फ...

21 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत जारी आईपीएल 2026...

IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत 

MI (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 30वां मैच आज 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर...