
morning news headlines (image via X)
1. IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत
जारी आईपीएल 2026 का 30वां मैच आज 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आयोजित हुए इस मुकाबले में मुंबई ने गुजरात के खिलाफ 99 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की, और लगातार चार मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ा।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 200 रनों का लक्ष्य गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल एंड कंपनी 100 रनों पर ढेर हो गई। तो वहीं एमआई की जीत के सूत्रधार रहे युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार, जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए।
2. ब्लेसिंग मुजराबानी के बाद PCB ने दासुन शनाका पर की बड़ी कार्यवाई, पीएसएल छोड़ आईपीएल किया था स्विच
पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल खेलने वाले इंटरनेशनल खिलाड़ियों पर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ी कार्रवाई करता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का बैन लगाने के बाद, अब श्रीलंका ऑलराउंडर दासुन शनाका (Dasun Shanaka) पर भी एक साल का बैन लगाया गया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग के जारी सीजन के लिए हुए प्लेयर ड्राफ्ट में लाहौर कलंदर्स ने 75 लाख पाकिस्तानी रुपए में शनाका को अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ दिन पहले शनाका ने पीएसएल से नाम वापिस लेते हुए, आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स टीम में एंट्री ली।
3. IPL 2026: LSG को मिली बड़ी राहत, यह ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज टीम से जुड़ने को तैयार!
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बड़ी राहत मिली है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं। यह अहम जुड़ाव 4 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले उनके महत्वपूर्ण मैच से ठीक पहले हुआ है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लिस सीजन के पहले हाफ में उपलब्ध नहीं थे, क्योंकि अप्रैल के बीच में उनकी शादी तय थी। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 18 अप्रैल को शादी की और उम्मीद है कि लखनऊ टीम से जुड़ने के लिए भारत आने से पहले वे कुछ और समय दूर बिताएंगे।
4. IPL 2026: ‘बिना हारे खिताब जीतेगी पंजाब किंग्स’ जारी टूर्नामेंट के बीच पूर्व भारतीय का बड़ा बयान
पंजाब किंग्स की लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 54 रनों से जीत के बाद, मनोज तिवारी ने क्रिकबज पर कहा- ‘हम शायद एक नया रिकॉर्ड देख सकते हैं। वे (पंजाब किंग्स) अजेय चैंपियन बन सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं है, वे जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, चाहे उनकी बल्लेबाजी हो, स्पिन डिपार्टमेंट, तेज गेंदबाजी या कप्तानी, टीम का माहौल काफी अच्छा नजर आ रहा है।’
तिवारी ने आगे कहा- ‘मुझे लगता कि हम यह मान लें वे अजेय रह सकते हैं। ऐसा सोचने में कुछ गलत नहीं है। वे जिस तरह की लय में हैं, उनके लिए सब कुछ अच्छा चल रहा है। उनके पास एक स्थिर कप्तान भी है। यह देखकर काफी अच्छा लगता है, क्योंकि उन्होंने सालों तक संघर्ष देखा है।’
5. IPL 2026: आज (21 अप्रैल) IPL के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा
सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आईपीएल के 31वें मैच में मंगलवार, 21 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। ‘ऑरेंज आर्मी’ पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है, जिसके खाते में तीन जीत और तीन हार हैं – ये सभी जीतें पहले बैटिंग करके टोटल डिफेंड करने से मिली हैं, जिनमें हाल ही में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स पर मिली जीतें भी शामिल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स पांचवें स्थान पर है, जिसने पांच मैचों में तीन जीत और दो हार का सामना किया है – ये सभी जीतें लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली हैं, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर छह विकेट से मिली जीत भी शामिल है।
6. IPL 2026, SRH vs DC: इस मैच से पहले पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालें
पिच रिपोर्ट: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 189 रहा है। इन तीन मैचों में से दो मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। टॉस जीतने वाला कप्तान फिर भी चेज करना ही चाहेगा, क्योंकि इस हाई-स्कोरिंग वेन्यू पर टारगेट को डिफेंड करना बहुत आसान नहीं है।
7. IPL 2026, SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स – हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स में किसका पलड़ा भारी है?
SRH vs DC: हेड टू हेड रिकाॅर्ड
| मैच खेले | 26 |
| सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते | 13 |
| दिल्ली कैपिटल्स ने जीते | 11 |
| नो रिजल्ट/टाई | 2 |
| सबसे पहले मैच | 12 अप्रैल, 2013 (सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता) |
| हालिया मैच | 5 मई, 2025 (कोई परिणाम नहीं) |
8. IPL 2026: ‘नई गेंद के साथ उनसे बेहतर कोई नहीं’ – हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह के असरदार पहले ओवर की तारीफ की
एनडीटीवी स्पोर्ट्स के अनुसार, पांड्या ने कहा, “हां, यह काफी दिलचस्प है। मैंने बहुत से लोगों को यह पूछते हुए देखा है कि जसप्रीत ने कभी पहला ओवर क्यों नहीं डाला। लेकिन अगर आप देखें, तो उन्होंने 151 मैच खेले हैं और मुझे लगता है कि आठ या नौ बार जसप्रीत ने पहला ओवर डाला है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह हार्दिक पांड्या की कोई समस्या है। बात बस इतनी है कि जसप्रीत बुमराह इतने खास हैं कि आप उनका इस्तेमाल वहीं करते हैं जहां टीम को उनकी जरूरत होती है, जरूरी नहीं कि हमेशा शुरुआत में ही करें। लेकिन आज, हमें लगा कि हम नई गेंद से सचमुच कुछ असर डालना चाहते हैं, और इस काम के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं है।”
IPL 2026, Match 32: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
IPL 2026: तिलक वर्मा ने IPL में हासिल की अनोखी उपलब्धि; दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने…
IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत
GT vs MI, Top 10 Memes: गुजरात बनाम मुंबई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

