
Pakistan vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)
रावलपिंडी में पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच, बांग्लादेश की 6 विकेट के जीत के साथ समाप्त हुआ। वहीं इस जीत के साथ बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है।
यह बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है, जब उसने पाकिस्तान के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया है। दूसरे टेस्ट मैच को 6 विकेट से अपने नाम करने से पहले, बांग्लादेश ने मेजबान टीम को पहले टेस्ट मैच में भी 10 विकेट से हराया था।
दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बांग्लादेश के खिलाफ मेजबानी करते हुए, इस हार पर अहमद शहजाद (Ahmed Shehzad) का बड़ा बयान सामने आया है। शहजाद का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को खेलना ही नहीं आता है।
पाकिस्तान टीम पर जमकर बरसे अहमद शहजाद
बता दें कि पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद, अहमद शहजाद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो के हवाले से शहजाद ने कहा- बांग्लादेश ने पाकिस्तान का उनके ही घर में व्हाइटवाॅश कर डाला। तुम्हें आता ही नहीं है, तुमसे होता ही नहीं है।
अब आप को क्या ही कहें, वो आये हैं, अपनी प्रैक्टिस भी उन्होंने आपके घर पर की है। उनके मुल्क की हालत भी, आप जानते हैं, इतने अच्छे नहीं थे। प्यार-प्यार से आके उन्होंने व्हाइटवॉश कर दिया और कहा अमी तुमा के भालो भाषी।
और क्या वो क्रिकेट खेले हैं, पूरी सीरीज के दौरान उन्होंने डाॅमिनेट किया। किस तरह की उन्होंने बैटिंग की है, किस तरह की उन्होंने बॉलिंग की है, राणा जबरदस्त बॉलिंग। उनके बल्लेबाजों ने, आप जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में जो धैर्य रखना चाहिए, वो आपको सिखाया है, बताया है कि क्रिकेट कैसे खेली जाती है। उनके गेंदबाजों ने आपको बताया है कि अनुशासित गेंदबाजी क्या होती है और आप यहीं कहते रह गए कि पिच ऐसी नहीं होनी चाहिए।
देखें अहमद शहजाद की ये वीडियो
Home turf humiliation🏏Bangladesh whitewash Pakistan🏆🇵🇰🇧🇩#PAKvsBAN #PakistanCricket pic.twitter.com/8FYe1xY6kI
— Ahmad Shahzad 🇵🇰 (@iamAhmadshahzad) September 3, 2024
IPL 2027: ऑक्शन से पहले हुए सभी कन्फर्म्ड ट्रेड्स, देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
SMAT 2026: दिल्ली ने की स्क्वाॅड की घोषणा, हर्षित राणा और मयंक यादव को मिली जगह
‘मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ज्यादा मिस नहीं करेगी’ पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा
IPL 2027 Trade: गुजरात टाइटन्स छोड़ दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनेंगे प्रसिद्ध कृष्णा? रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा!

