Skip to main content

ताजा खबर

“आंखों से दिखना भी बंद हो गया क्या? अंग्रेजी में स्वाल पूछ लिया तो”- हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी फैंस को दिखाई औकात

“आंखों से दिखना भी बंद हो गया क्या? अंग्रेजी में स्वाल पूछ लिया तो”- हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी फैंस को दिखाई औकात

Harbhajan Singh (Photo Source: X)

पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह इन दिनों पाकिस्तानी फैंस और वहां की मीडिया को ट्रोल करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। भज्जी जब भी सोशल मीडिया पर पड़ोसी मुल्क के फैंस के बेतुके पोस्ट देख रहे हैं उनको वहीं पर करारा जवाब दे रहे हैं।

पिछले दिनों एक पाकिस्तानी पत्रकार ने एमएस धोनी की तुलना मोहम्मद रिजवान से की थी तो भज्जी ने उन्हें आड़े हाथों लिया था, अब उन्होंने इरफान पठान को ट्रोल कर रहे एक पाकिस्तानी फैन को लपेटा है।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस को हरभजन ने दिया करारा जवाब

हरभजन ने इस फैन को ऐसा जवाब दिया है जिसे पढ़ने के बाद शायद ही कोई पाकिस्तानी फैन फिर से किसी भारतीय क्रिकेटर को ट्रोल करने की कोशिश करेगा। दरअसल, बाबर आजम वर्ल्ड नामक एक ‘एक्स’ अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें बाबर आजम मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ लिखा गया है कि,’जब इरफान पठान ने बाबर आजम से इंटरव्यू के लिए विनती की और उन्होंने मना कर दिया।’

हालांकि इस वीडियो में इरफान पठान कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। हरभजन सिंह ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, ‘इस वीडियो में इरफान पठान कहां हैं ?? बोलने की तमीज तो आप लोगो को पहले ही नहीं थी। अब आंखों से दिखना भी बंद हो गया क्या? वैसे बी अगर अंग्रेजी में स्वाल पूछ लिया तो पंगे पड़ जायेंगे।’

हरभजन सिंह के इस कमेंट को कई लोग सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कई फैंस का मानना है कि उन जैसे बड़े खिलाड़ियों को इस तरह से जवाब नहीं देना चाहिए था। अक्सर सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के फैंस आमने-सामने होते रहते हैं। क्रिकेट प्रेमी अकसर अपने-अपने फेवरेट खिलाड़ियों को लेकर बहस करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Qualifier 1: विराट कोहली के नाम हुआ एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

IPL 2026, Qualifier 1: Virat Kohli (image via IPL/X) विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए, धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल...

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सुरेश रैना का ये 12 साल पुराना ‘महारिकाॅर्ड’

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मैच आज 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में...

IPL 2026: इस सीजन ना खेलना मेरा निजी नहीं, बल्कि आरसीबी का फैसला था- यश दयाल

Yash Dayal (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने आखिरकार आईपीएल 2026 से अपनी गैर-मौजूदगी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। गुजरात टाइटंस के...

RCB vs GT, Qualifier 1: गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

RCB vs GT, Qualifier 1: Gujrat Titans opted to bowl first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में, गुजरात टाइटन्स...