Skip to main content

ताजा खबर

RCB vs GT, Qualifier 1: गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

RCB vs GT, Qualifier 1: Gujrat Titans opted to bowl first (image via JioHotstar)
RCB vs GT, Qualifier 1: Gujrat Titans opted to bowl first (image via JioHotstar)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, गुजरात टाइटन्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है (अरशद खान की जगह कुलवंत आए हैं)। देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

टीमें:

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

दोनों टीमों के लिए इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर

आरसीबी ने 14 मैचों में नौ जीत और पांच हार के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाई। टाइटन्स का भी जीत-हार का रिकॉर्ड बिल्कुल वैसा ही था, लेकिन उनका नेट रन रेट 0.695 था, जो आरसीबी के 0.783 से कम था। इसलिए, डिफेंडिंग चैंपियंस ने टॉप स्थान पक्का कर लिया।

इस सीजन में आरसीबी और गुजरात का आमना-सामना दो बार हुआ। दोनों ही टीमों ने अपने-अपने घरेलू मैच बेहद आसानी से जीते। आरसीबी और गुजरात, दोनों ही टीमों में कुछ ऐसे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं जो इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। हालांकि, स्पिन गेंदबाजी के मामले में, गुजरात के पास राशिद खान के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी है जो अकेले दम पर मैच जिताने की काबिलियत रखता है।

RCB vs GT हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  08
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते 04
गुजरात टाइटंस ने जीते  04
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  30 अप्रैल, 2022 (जीटी ने जीता)
हालिया मैच  30 अप्रैल, 2026 (जीटी ने जीता)

एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला: पिच रिपोर्ट

धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 211 रहा है। इन तीन मैचों में से दो में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा, क्योंकि अधिक रन देने वाली पिच पर बड़े स्कोर का बचाव करना मुश्किल हो सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इस सीजन ना खेलना मेरा निजी नहीं, बल्कि आरसीबी का फैसला था- यश दयाल

Yash Dayal (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने आखिरकार आईपीएल 2026 से अपनी गैर-मौजूदगी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। गुजरात टाइटंस के...

रिटायरमेंट के कुछ दिन बाद ही लंका प्रीमियर लीग में खेलता हुआ नजर आएगा ये पूर्व भारतीय खिलाड़ी

Vijay Shankar signed by Kandy Royals for LPL 2026 (image via X) अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय...

इस टूर्नामेंट में यूगांडा के खिलाफ खेलेंगे विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव, पढ़ें बड़ी खबर!

IPL 2026: Suryakumar Yadav (image via X) भारत के टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 मई को युगांडा के खिलाफ होने वाले टी20 मैच में ‘ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट’ की...

आईपीएल प्लेऑफ में कैसा है विराट कोहली का प्रदर्शन? यहां जानें

Virat Kohli ((Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ मैचों की शुरुआज आज 26 मई, मंगलवार से हो रही है। पहला क्वालिफायर आज शाम 7.30 बजे से मौजूदा...