Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सुरेश रैना का ये 12 साल पुराना ‘महारिकाॅर्ड’

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)
Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मैच आज 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मौजूदा चैंपियन ने एक पहाड़ जैसा लक्ष्य विरोधी टीम के सामने जीत के लिए रखा।

तो वहीं, इस मुकाबले में आरसीबी की ओर से कप्तान रजत पाटीदार तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। रजत ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 33 गेंदों में 5 चौके और 9 छक्कों की मदद से 93* रनों की तेज पारी खेली। इस पारी के साथ ही अब रजत आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ मैचों में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

साथ ही, रजत पाटीदार ने साल 2014 में सुरेश रैना के 12 साल पुराने रिकाॅर्ड को भी तोड़ दिया है। उस साल दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में रैना ने पंजाब से मिले 227 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 गेंदों में 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से 87 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी। तब से लेकर अब तक यह आईपीएल प्लेऑफ में किसी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी थी। लेकिन, अब रजत ने इस रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है।

गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 255 रनों की जरूरत

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो गुजरात टाइटंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 254 रनों का लक्ष्य बनाया।

बता दें यह अब आईपीएल प्लेऑफ में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। वेंकटेश अय्यर के 19 रनों पर जल्दी आउट होने के बाद, विराट कोहली ने 43 और देवदत्त पडिक्कल ने 30 रनों की पारी खेली। अंत में क्रुणाल पांड्या ने 43 रनों की पारी खेली, तो रजत पाटीदार 93* रन बनाकर नाबाद रहे।

गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या गुजरात आरसीबी से मिले इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

‘लोग पाकिस्तान क्रिकेट में दिलचस्पी खो देंगे’ पूर्व कप्तान ने लगाई PCB और सेलेक्शन पैनल की क्लास 

Moin Khan Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान (Moin Khan) ने हाल में वर्तमान पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन को लेकर अपने विचार रखे हैं। पाकिस्तान के...

WTC 2025-27: श्रीलंका बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्राॅ होने के बाद कुछ ऐसा है Points Table का हाल 

Team India (Image Credit- BCCI/X) WTC Updated Points Table After IND vs SL 2nd Test Match: श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा...

27 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. चेतेश्वर पुजारा ने चुने भारत के ऑल-टाइम टॉप 5 टेस्ट तेज गेंदबाज; मोहम्मद सिराज को टॉप 10 में दी जगह भारत के...

SL vs IND 2nd Test, Day 5: सोनल दिनुशा के आगे भारतीय टीम ने टेके घुटने, टेस्ट मैच हुआ ड्रा; सीरीज 1-0 से भारत के नाम

SL vs IND 2nd Test, Day 5 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन...