

1. ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया
यास्तिका अक्टूबर 2024 से क्रिकेट से दूर थीं। एक ट्रेनिंग कैंप के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें ACL सर्जरी करानी पड़ी। इस वजह से वह कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज और महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में भी हिस्सा नहीं ले सकीं। अपने संघर्षपूर्ण दौर को याद करते हुए यास्तिका ने बताया कि सर्जरी के बाद उनका पूरा पैर कमजोर हो गया था और उन्हें दोबारा फिट होने के लिए जीरो से शुरुआत करनी पड़ी।
उन्होंने कहा कि कई ऐसे दिन आए जब उन्हें अपनी मेहनत का कोई नतीजा दिखाई नहीं देता था, लेकिन परिवार, ट्रेनर्स और फिजियो की मदद से उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत के बाद धीरे-धीरे सुधार दिखने लगा और आखिरकार वह मैदान पर वापसी करने में सफल रहीं।
2. ‘वह पूरी तरह से तैयार है’ संगाकारा ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने का समर्थन किया
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान राॅयल्स के बीच आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच के बाद, कुमार संगाकारा ने पोस्ट मैच के दौरान कहा जब तक कोई खिलाड़ी खेल नहीं लेता, तब तक आप यह नहीं जान सकते कि वह तैयार है या नहीं। लेकिन, दुनिया के कुछ बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ उसने जो प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि वह किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
मुझे पूरा यकीन है कि उसे बहुत जल्द ही टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा। उसने काफी परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी की है और इस सीजन में हमारे लिए सलामी साझेदारी की जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभाया है।
3. GT vs RR: क्वालिफायर में हार के बाद फूट-फूट कर रोने लगे वैभव सूर्यवंशी, वायरल हुई वीडियो
आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच में राजस्थान राॅयल्स को, गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। तो वहीं, इस हार के बाद आरआर के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रोते हुए नजर आए। इसको लेकर कुछ वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वैभव की आंखे नम नजर आ रही हैं।
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने 47 गेंदों में 96 रनों की मजबूत पारी खेलकर, राजस्थान का स्कोर 214 तक पहुंचाया था।
लेकिन, गुजरात ने इस टारगेट को बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। तो वहीं, इस हार के बाद 15 वर्षीय वैभव काफी मायूस दिखे, क्योंकि इस मैच से पहले उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह इस बार आईपीएल खिताब जीतना चाहते हैं।
4. GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी के 96 रन पर आउट होने पर डगआउट में ‘झुंझलाए’ रियान पराग
आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से हरा दिया है। गुजरात की जीत में शुभमन गिल हीरो बने जिन्होंने शानदार 104 रन की पारी खेली। मुकाबले में पहले राजस्थान के वैभव ने 96 रन की पारी खेली थी। लेकिन, जब सूर्यवंशी अपने शतक से 4 रन से चूक गए और निराश होकर डगआउट में बैठे थे तो कप्तान रियान पराग उनके पास पहुंचे और कुछ बात करते हुए नजर आए। जिस तरह से पराग वैभव से बात कर रहे थे उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि कप्तान, वैभव पर भरस रहे हैं। हालांकि, यह बात साफ नहीं हो पाया कि सचमूच रियान पराग, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर झुंझला रहे हैं।
5. यह 15 साल के वैभव को रोकने को ठीक बात नहीं’ इरफान को पसंद नहीं आई गुजरात टाइटंस की ये रणनीति
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान राॅयल्स दूसरे क्वालिफायर मैच के बाद, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने एक्स पर लिखा- ‘मैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ बॉडी लाइन बॉलिंग से सहमत नहीं हूं। मैं जानता हूं कि वह बड़ी उम्र के खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं, लेकिन मेरे भीतर का पिता इससे समहत नहीं है।’ तो वहीं, पूर्व ऑलराउंडर की इस पोस्ट पर फैंस ने खुलकर अपने विचार रखे हैं। फैंस के एक वर्ग का कहना है कि प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में इस बात के कोई मायने नहीं है।
6. ENG W vs IND W: इंग्लैंड और भारत की महिला टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच आज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। यहां पर फिलहाल दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 30 मई को दोनों टीमों के बीच कंट्री ग्राउंड ब्रिस्टल में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है भारतीय टीम मुकाबले में जीत हासिल कर, सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।
7. IPL 2026 में आरआर का सफर खत्म, वैभव सूर्यवंशी अब कितने दिनों बाद मैदान पर करेंगे वापसी?
आईपीएल 2026 में दूसरे क्वालिफायर में गुजरा टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से हार के बाद, राजस्थान राॅयल्स का सफर खत्म हो गया है। ऐसे में अब क्रिकेट फैंस यह जानना चाहते हैं कि टीम के स्टार बाएं हाथ के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब कब खेलते हुए नजर आएंगे। तो आपको बता दें कि वैभव को अब दोबारा बल्ले से तहलका मचाते हुए देखने के लिए करीब 10 दिन का इंतजार करना होगा, जब वो इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ उतरेंगे।
8. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब स्वास्थ्य विभाग से जुड़ेंगे, इस रोल में आएंगे नजर
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी और उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है। वैभव अब झारखंड के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ने वाले हैं। इसका ऐलान झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. इरफान अंसारी ने किया है। अंसारी के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे। आईपीएल 2026 में अपने दमदार प्रदर्शन को लेकर वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में रहे हैं और बहुत से क्रिकेट रिकाॅर्ड्स को तोड़ चुके हैं।
IPL 2027 में किसे करनी चाहिए लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी? वसीम जाफर ने नाम सुझाया नाम
IPL 2026, Final: RCB बनाम GT फाइनल मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
IPL 2026 Final: अहमदाबाद में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे आरसीबी और गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स
SM Trends: 30 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

