Skip to main content

ताजा खबर

‘वह पूरी तरह से तैयार है’ संगाकारा ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने का समर्थन किया

Vaibhav Sooryavanshi and Kumar Sangakkara (Image Credit- Twitter X)
Vaibhav Sooryavanshi and Kumar Sangakkara (Image Credit- Twitter X)

राजस्थान राॅयल्स के हेड कोच कुमार संगाकारा का मानना है कि 15 वर्षीय युवा स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गौरतलब है कि बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने जारी आईपीएल 2026 में एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स के लिए असाधारण प्रदर्शन किया है।

सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में खेले गए 16 मैचों में 48.50 की शानदार औसत और 237.30 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने टीम को प्लेऑफ के साथ क्वालिफायर 2 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी ओर, इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए टीम में श्रीलंका दौरे के लिए जगह मिल गई है। तो वहीं, अब संगाकारा ने युवा खिलाड़ी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें जल्द ही सीनियर भारतीय टीम में मौका मिलने वाला है।

कुमार संगाकारा का बड़ा बयान

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान राॅयल्स के बीच आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच के बाद, कुमार संगाकारा ने पोस्ट मैच के दौरान कहा जब तक कोई खिलाड़ी खेल नहीं लेता, तब तक आप यह नहीं जान सकते कि वह तैयार है या नहीं। लेकिन, दुनिया के कुछ बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ उसने जो प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि वह किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

मुझे पूरा यकीन है कि उसे बहुत जल्द ही टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा। उसने काफी परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी की है और इस सीजन में हमारे लिए सलामी साझेदारी की जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभाया है।

संगाकारा ने आगे गुजरात के खिलाफ मुकाबले में सूर्यवंशी को बाॅडीलाइन पर गेंदबाजी को लेकर कहा- “और हां, किसी भी बल्लेबाज को चोट लगना डरावना होता है। मैंने बहुत से लोगों को चोट लगते देखा है, और यह कभी भी अच्छा पल नहीं होता। लेकिन मुझे खुशी है कि वह (वैभव) ठीक है।”

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया

Yastika Bhatia(Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों का शानदार आगाज करते हुए इंग्लैंड को पहले टी20 मुकाबले में 38...

IPL 2026: GT vs RR, Qualifier 2: दूसरे क्वालिफायर मैच में बने ये बड़े रिकाॅर्ड व स्टैट्स

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान राॅयल्स को 7 विकेट से हराकर, फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले में...

GT vs RR: क्वालिफायर में हार के बाद फूट-फूट कर रोने लगे वैभव सूर्यवंशी, वायरल हुई वीडियो 

VAIBHAV SURYAVANSHI (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच में राजस्थान राॅयल्स को, गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। तो...

30 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026, Qualifier 2: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह गुजरात टाइटंस और राजस्थान...