Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवार में वापसी कर रहा हूं: वैभव अरोड़ा

IPL 2025: ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवार में वापसी कर रहा हूं: वैभव अरोड़ा

Vaibhav Arora (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में युवा तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। वैभव अरोड़ा ने सीजन में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

बता दें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वैभव अरोड़ा ने 10 मैच में 11 विकेट झटके। युवा खिलाड़ी के पास गति भी है और अपनी लाइन और लेंथ भी। 2024 सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब 2025 संस्करण में भी वैभव अरोड़ा अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। आगामी सीजन से पहले वैभव अरोड़ा ने केकेआर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

वैभव अरोड़ा ने कहा कि,’केकेआर के साथ वापसी करने के बाद काफी खुशी महसूस हो रही है। टीम सच में काफी अच्छी है। पिछले चार सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ रहा हूं और इस फ्रेंचाइजी के साथ मेरा इमोशनल अटैचमेंट है। जब कोलकाता टीम ने मुझे फिर से चुना तो मुझे बहुत ही खुशी महसूस हुई। टीम के साथ मैंने पिछले सीजन ट्रॉफी जीती। किसी और टीम के साथ मैं खेलना ही नहीं चाहता हूं।

2024 सीजन में मैंने पावरप्ले में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। इससे मेरा आत्मविश्वास भी काफी ज्यादा है। हालांकि, मुझे अपनी डेथ गेंदबाजी में काम करना होगा। मैं अपनी गेंदबाजी पर काफी काम कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि आने वाले सीजन में भी मैं ऐसी ही गेंदबाजी करता हुआ नजर आऊं।’

यह भी पढ़े:- आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटंस टीम से बड़ी रिपोर्ट आई सामने, अब यह हो सकते हैं फ्रेंचाइजी के मालिक

आने वाली चुनौतियों के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं: वैभव अरोड़ा

युवा खिलाड़ी ने आगे कहा कि,’भरत अरुण, उनके साथ काम करके मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है। उनकी कोचिंग का इंपैक्ट मुझ पर काफी रहा है। उन्होंने मुझे काफी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताया है, जिस पर मैं लगातार काम कर रहा हूं।

हर्षित राणा के साथ मेरा तीसरा साल है। शुरुआत में हमें मौके नहीं मिले थे, लेकिन जब भी हमने साथ में खेला है टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन भी हम लोगों ने काफी अच्छी साझेदारी की, जिसकी वजह से कोलकाता ने ट्रॉफी अपने नाम की। फैंस को भी हमसे काफी उम्मीदें रहती हैं और हम यही चाहते हैं कि शानदार प्रदर्शन करें और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...