Skip to main content

ताजा खबर

इंडिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैच से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, शानदार विकेटकीपर हुआ बाहर

इंडिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैच से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, शानदार विकेटकीपर हुआ बाहर

Jamie Smith (Pic Source-X)

इंग्लैंड को अब इंडिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। हालांकि आगामी वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ चोटिल होने की वजह से पहले दो वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जेमी स्मिथ का आगामी वनडे सीरीज में भाग लेना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

बता दें कि, जेमी स्मिथ ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टी20 सीरीज में अपना टी20 डेब्यू किया था। इस धाकड़ खिलाड़ी ने दूसरे और तीसरे मैच में भाग लिया था और दो मुकाबलों में 28 रन बनाए थे। इससे पहले चोटिल जोस बटलर की अनुपलब्धता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर महीने में खेली गई अपने घर में वनडे सीरीज में जेमी स्मिथ ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भाग लिया था।

जेमी स्मिथ के अलावा इंग्लैंड के पास दो विकेटकीपर-बल्लेबाज और मौजूद हैं। यह दो खिलाड़ी हैं फिल साल्ट और जोस बटलर। जोस बटलर की बात की जाए तो चोट से ठीक होने के बाद उन्होंने इंग्लैंड की ओर से सिर्फ बल्लेबाज के रूप में भाग लिया है और विकेटकीपिंग का जिम्मा फिल साल्ट या जेमी स्मिथ ने उठाया है।

रेहान अहमद को वनडे सीरीज के लिए इंडिया में ही रहने के लिए कहा गया है

रिपोर्ट के मुताबिक शानदार लेग स्पिनर रेहान अहमद को वनडे सीरीज के लिए इंडिया में ही रहने के लिए कहा गया है। रेहान अहमद इंडिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की इंग्लैंड टीम में पहले शामिल नहीं किया गया था लेकिन टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद उनकी स्क्वॉड में वापसी हुई है।

रेहान अहमद के अलावा इंग्लैंड के पास आदिल रशीद जैसे अनुभवी स्पिनर भी हैं जबकि जोस बटलर के पास विकल्प के रूप में ऑलराउंडर नियम लिविंगस्टोन और जैकब बैथेल भी हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है और पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक और तीसरा और अंतिम मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...