Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी और भारत दौरे के लिए टीम का किया ऐलान, बेन स्टोक्स को नहीं मिली जगह

इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी और भारत दौरे के लिए टीम का किया ऐलान बेन स्टोक्स को नहीं मिली जगह

England Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड टीम अगले महीने व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारत का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस बीच इंग्लैंड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और भारत दौरे के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा की है। कोच मैकुलम के लिए यह पहला भारत दौरा है।

वनडे टीम में जो रूट की वापसी हो रही है, जो नवंबर 2023 में आईसीसी मेन्स वर्ल्ड कप के बाद पहली बार वनडे खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं लेग स्पिनर रेहान अहमद को T20I टीम में शामिल किया गया है। स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के चयन पर विचार नहीं किया गया। वह इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और अभी तक चोट से रिकवर नहीं हुए हैं।

इंग्लैंड मेन्स वनडे स्क्वॉड- भारत दौरे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

इंग्लैंड T20I स्क्वॉड- भारत दौरे के लिए

जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

भारत दौरे के लिए इंग्लैंड का T20I शेड्यूल-

पहला टी20: बुधवार 22 जनवरी, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
दूसरा टी20: शनिवार 25 जनवरी, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
तीसरा टी20: मंगलवार 28 जनवरी, निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट
चौथा टी20: शुक्रवार 31 जनवरी, एमसीए स्टेडियम, पुणे
पांचवां टी20: रविवार 2 फरवरी, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

वनडे शेड्यूल-

पहला वनडे: गुरुवार 6 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
दूसरा वनडे: रविवार 9 फरवरी, बाराबती स्टेडियम, कटक
तीसरा वनडे: बुधवार 12 फरवरी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...