Skip to main content

ताजा खबर

SL vs AUS: पहले मैच में जमकर बोला स्टीव स्मिथ का बल्ला, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जड़ा अपना 35वां टेस्ट शतक

SL vs AUS पहले मैच में जमकर बोला स्टीव स्मिथ का बल्ला ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जड़ा अपना 35वां टेस्ट शतक

Steve Smith (Pic Source-X)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच आज यानी 29 जनवरी से गाले में शुरू हो चुका है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना 35वां टेस्ट शतक जड़ा।

स्टीव स्मिथ ने पहले दिन काफी अच्छी बल्लेबाजी की और श्रीलंका के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया। बता दें कि, पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्टीव स्मिथ ने 188 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 104* रन बना लिए हैं। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज ने अभी तक सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 195* रन की साझेदारी कर ली है। उस्मान ख्वाजा 147* रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। यही नहीं स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। उनका प्रदर्शन इस फॉर्मेट में बेहतरीन रहा है।

ट्रेविस हेड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए जड़ा महत्वपूर्ण अर्धशतक

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है और कंगारू टीम ने मेजबान के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। कंगारू टीम की ओर से ट्रेविस हेड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 57 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और एक छक्का जड़ा।

बेहतरीन बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन श्रीलंका के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 20 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। खेल के दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के ऊपर दबाव जरूर बनना चाहेगी। अभी तक श्रीलंका के गेंदबाजों ने इस मैच में निराशाजनक गेंदबाजी की है। हालांकि अगर उन्हें मैच में वापसी करनी है तो खेल के दूसरे दिन मेजबान को ऑस्ट्रेलिया को उनकी पहली पारी में जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा।

खेल के दूसरे दिन भी स्टीव स्मिथ अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। बता दें कि, पैट कमिंस की अनुपलब्धता में इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...