Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: “वो कुछ मैचों के बाद लय में…”, मोहम्मद शमी को लेकर बोले अंबाती रायडू

IND vs ENG वो कुछ मैचों के बाद लय में मोहम्मद शमी को लेकर बोले अंबाती रायडू

Mohammed Shami & Ambati Raydu (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से पूरे 14 महीने बाद मैदान में वापसी की। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान खेला था। हालांकि तेज गेंदबाज की वापसी अच्छी नहीं रही। शमी ने तीन ओवर के स्पैल में 25 रन दिए, वह एक भी विकेट चटकाने में असफल रहे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू का कहना है कि मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अंत तक अपनी लय हासिल कर लेंगे।

अपने शरीर पर भरोसा होना बेहद जरूरी है- अंबाती रायडू

अंबाती रायडू ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

“मुझे लगता है कि जब वह रन-अप के दौरान अच्छी तरह से दौड़ता है और अच्छी गति से क्रीज पर आता है तो उसकी लय बनती है। आज, मैं ऐसा कुछ नहीं देख पाया। चोट के बाद खिलाड़ी के लिए अपने शरीर पर भरोसा होना बेहद जरूरी है। चोट से गुजर चुके खिलाड़ी आपको बताएंगे कि वापसी के बाद समय लगता है। शरीर अच्छी स्थिति में रहता है लेकिन अतिरिक्त प्रयास करने के लिए शरीर में आत्मविश्वास समय के साथ आता है। इसलिए, मुझे लगता है कि शमी कुछ मैचों के बाद अपनी लय पकड़ लेंगे।”

भारतीय खिलाड़ी पीयूष चावला ने भी अंबाती रायडू की बात पर सहमति जताते हुए कहा,

“जब आप इतने लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हैं, तो आपके पेट में तितलियां उड़ती हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने पहले कितना खेला है, जब आप 436 दिनों के लंबे अंतराल के बाद टीम में वापस आते हैं, तो कुछ नर्वस होना लाजिमी है। वह अपनी सामान्य लय में नहीं दिखे, हर खिलाड़ी 1-2 मैच खेलता है। अच्छी बात यह है कि उन्होंने एक मैच खेला और तीन ओवर गेंदबाजी की और खासकर, जिस तरह से उन्होंने अपना स्पेल खत्म किया। मुझे लगता है कि वह जितना अधिक खेलेंगे, उतना ही बेहतर होंगे।”

तीसरे टी20 मैच में भारत के 26 रनों से हार के बाद सीरीज 2-1 पर आ गई है। सीरीज का चौथा टी20 मैच 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...