
Harry Brook (Photo Source: Getty Images)
भारत और इंग्लैंड के बीच आज मंगलवार को राजकोट में तीसरा T20I मैच खेला जाएगा। पहले दो मैचों में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की है। सीरीज का पहला मैच भारत ने 7 विकेट से जीता तो दूसरा मैच 2 विकेट से अपने नाम किया। इन दोनों मैचों में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में मोहम्मद शमी नहीं थे, ऐसे में फैंस अब उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
राजकोट की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन फ्रेंडली मानी जाती है, ऐसे में उन्हें इस मैच में भी मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। इसके साथ ही उनकी चोट ने भी उनके कमबैक पर असर डाला है। उनके टखने की चोट की वजह से अभी भी पैर पर पट्टी बांधकर ही नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं। इन सब चीजों को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि मोहम्मद शमी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का इंतजार एक और दिन जारी रहने वाला है।
तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इसमें पारी की शुरुआत संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा ही करेंगे। तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा होंगे जिन्होंने भारत को दूसरे मैच में नाबाद 72 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे, लेकिन उनका खराब फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। राजकोट की पिच पर खूब रन बनते हैं और यहां का विकेट फ्लैट रहने वाला है ऐसे में भारत को अपनी बल्लेबाजी मजबूत करनी होगी।
इस मैच में नीतीश रेड्डी की जगह तीसरे मैच में शिवम दुबे को मौका दिया जा सकता है जो शानदार बल्लेबाज हैं। इसके अलावा टीम में हार्दिक पांड्या होंगे जबकि स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल टीम का हिस्सा बनें रहेंगे जो टीम के उप-कप्तान भी हैं। वरुण चक्रवर्ती कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं ऐसे में वो प्लेइंग इलेवन में जरूर होंगे। इस बात की संभावना है कि बिश्नोई की जगह टीम में मोहम्मद शमी को लाया जा सकता है। वहीं टीम में दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह होंगे।
IND vs ENG: तीसरे टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रमनदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी/रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?
5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

